फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Driver stuck trolley in underpass service lane, road blocked for eight hours

Charkhi Dadri News: अंडरपास सर्विसलेन में चालक ने फंसाया ट्राला, आठ घंटे तक बाधित रहा रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Driver stuck trolley in underpass service lane, road blocked for eight hours
गांधी नगर अंडरपास सर्विस लेन में फंसा ट्राला व मौके पर पहुंची पुलिस टीम।
चरखी दादरी। शहर के शनि मंदिर रोड स्थित गांधी नगर अंडरपास सर्विसलेन पर एक चालक ने चीनी के बैगों से भरा ट्राला फंसा दिया। इसके चलते शहर के इस रोड की ट्रैफिक व्यवस्था आठ घंटे तक बाधित रही। रेलवे और दादरी शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बड़ी मुश्किल से दोपहर करीब एक बजे ट्राला खाली कर सर्विस लेन से निकलवाया।
विज्ञापन

दूसरी ओर आठ घंटे तक रास्ता बाधित रहने के चलते लोगों को परेशानियों का सामना रहा। जानकारी के अनुसार, ट्राला चालक करनाल से 35 टन चीनी लेकर दादरी के एक व्यापारी को सप्लाई करने आया था। किसी ने उसे गलत रास्ता बता दिया और वह ढाणी फाटक की तरफ से शनि मंदिर होते हुए अंडरपास की तरफ आ गया। अंडरपास सर्विस लेन में उसने ट्राला घुसा दिया जो करीब 50 मीटर आगे चलते ही मोड़ पर फंस गया। इसके बाद चालक ने ट्राले को आगे ले पाया और न ही पीछे कर बाहर निकलवा पाया। करीब छह बजे इस मार्ग से लोगों का आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन

उन्हें यह रास्ता बाधित मिला, जिसके चलते वाहन मोड़कर पुरानी अनाज मंडी से होते हुए लंबी दूरी तय कर डाकखाना रोड पर आना पड़ा। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही दादरी रेलवे और शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और चालक से बातचीत की। इस पर चालक ने पुलिस अधिकारियों को घटनाक्रम बताया जिसके बाद मौके पर क्रेन बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी के बैग उतारने के बाद हुआ बैक
दादरी जीआरपी चौकी पुलिस की माने तो ट्राला लोड था और इसके चलते बैक गिरने में दिक्कतें आईं। ट्राले से चीनी के बैग उतरवाए गए और उसके बाद दोपहर करीब एक बजे ट्राला बैक हो पाया। इसके बाद ही इस मार्ग की यातायात व्यवस्था हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed