फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Driver crossing the road hit by speeding dumper, dies

Charkhi Dadri News: सड़क पार कर रहे चालक को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 10 Oct 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Oct 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Driver crossing the road hit by speeding dumper, dies
हादसा स्थल से आरोपी को ले जाती पुलिस टीम।
चरखी दादरी। एनएच 152 डी ओवरब्रिज के नीचे सड़क पार कर रहे एक चालक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी चालक को काबू कर लिया जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जींद जिला के आंवल गांव निवासी मृतक राजेश (45) डंपर चालक था। वो भवन निर्माण सामग्री लेकर जींद के पिल्लूखेड़ा गया था। वहां डंपर खाली करने के बाद वापस क्रशर जोन में आ रहा था। एनएच 152 डी ओवरब्रिज के नीचे पहुंचकर उसने अपना डंपर खड़ा कर दिया और चाय पीने के लिए रोड पार करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान दिल्ली की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर आया और उसने राजेश को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक राजेश के तीन बच्चे हैं और वो परिवार में अकेला कमाने वाला था। इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। पुलिस टीम ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed