फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drinking water problem solved at Hisar railway station

Charkhi Dadri News: प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगाया नया वाटर कूलर, पुराने को भी किया दुरुस्त

Thu, 03 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Drinking water problem solved at Hisar railway station
हिसार में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगा वाटर कूलर। 
हिसार। रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की समस्या दूर हो चुकी है। प्लेटफार्म नंबर-1 पर नया वाटर कूलर लगाया जा चुका है। वहीं, अन्य प्लेटफार्म पर खराब वाटर कूलरों को भी दुरुस्त कराया जा चुका है। ऐसे में अब स्टेशन पर पानी की कोई कमी नहीं है। हालांकि यात्रियों ने गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर बढ़ाने की मांग उठाई है। अभी तक वाटर कूलर खराब होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। यात्री मजबूरन कैंटीन से पानी की बोतल खरीदने को मजबूर थे। इससे उनकी जेब पर असर पड़ रहा था। मगर अब पानी की समस्या दूर होने पर यात्रियों को राहत मिली हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि अमर उजाला ने रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर खराब होने की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे के अधिकारी जागे और वाटर कूलरों को दुरुस्त करवाने का काम कराया। वहीं, स्टेशन पर अभी तक वाटर वेंडिंग मशीनों पर ताला लगा हुआ हैं। इन मशीनों से पांच रुपये में एक लीटर आरओ का ठंडा पानी दिया जाता था। मगर कई साल से इन मशीनों पर ताला लटका हुआ है। अब तक मशीनों ने भी जंग खाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलरों को ठीक करवाया जा चुका है। अब पीने के पानी की कोई समस्या नहीं है। हमारा मुख्य उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन पर सुविधाएं मुहैया करवाना है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - भूपेश यादव, सीनियर डीसीएम, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगा वाटर कूलर। 

हिसार में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगा वाटर कूलर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed