फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drinking water line connections broke due to high pressure, thousands of liters of water flowed into the drains

Charkhi Dadri News: तेज दबाव से टूटे पेयजल लाइन के कनेक्शन, हजारों लीटर पानी नालियों में बहा

Wed, 09 Sep 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 09 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line connections broke due to high pressure, thousands of liters of water flowed into the drains
गांधी नगर में बिछाई गई नई पेयजल लाइन से निकलता पानी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांधी नगर क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए करीब चार माह पहले बिछाई गई नई पेयजल लाइन की जांच के दौरान ही सवालों के घेरे में आ गई। लाइन की जांच के लिए पानी छोड़े जाने के दौरान तेज गति और दबाव के कारण कई कनेक्शन खुल गए। इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ नालियों में बहता रहा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार गांधी नगर में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्या बनी हुई थी। गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त पानी न मिलने से काफी परेशानी होती थी। समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब चार महीने पहले लगभग आधा किलोमीटर लंबी नई पेयजल लाइन बिछाई गई थी।
विज्ञापन

नई लाइन बिछने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब क्षेत्र में पेयजल संकट दूर हो जाएगा और घरों तक नियमित रूप से पानी पहुंच सकेगा। वार्डवासियों का कहना है कि लंबे समय बाद विभाग की ओर से नई पेयजल लाइन की टेस्टिंग की गई। टेस्टिंग के दौरान जैसे ही लाइन में पानी छोड़ा गया तेज गति से पानी आने के कारण कई स्थानों पर लगे कनेक्शन खुल गए। कनेक्शन खुलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी सड़कों और नालियों में बहने लगा। लोगों ने बताया कि काफी देर तक पानी बहता रहा, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि नई पेयजल लाइन में कहीं न कहीं तकनीकी खामी है। यदि लाइन और उसके कनेक्शन सही तरीके से लगाए गए होते तो टेस्टिंग के दौरान इस तरह पानी व्यर्थ नहीं बहता। लोगों ने विभाग से लाइन की दोबारा जांच करवाने और सभी कनेक्शनों को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में पेयजल आपूर्ति शुरू होने के बाद दोबारा ऐसी समस्या सामने न आए।

अधिकारियों ने बताया कनेक्शन खुलने का कारण
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई पेयजल लाइन की टेस्टिंग के दौरान पानी छोड़ा गया था। पानी की सप्लाई शुरू होने पर लाइन में दबाव बनने से कुछ कनेक्शन खुल गए। अधिकारियों ने इसे लाइन टूटने की बजाय कनेक्शन खुलने की समस्या बताया है। विभाग की ओर से संबंधित स्थानों पर कनेक्शनों को ठीक करवाने की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि नई लाइन बिछाने का मुख्य उद्देश्य गांधी नगर के लोगों को पेयजल संकट से राहत देना है। ऐसे में विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लाइन पूरी तरह दुरुस्त होने के बाद ही नियमित पेयजल सप्लाई शुरू की जाए। लोगों ने मांग की कि टेस्टिंग के दौरान सामने आई खामियों को जल्द दूर किया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध हो सके।

वर्सन:
पानी सप्लाई का बहाव तेज होने के कारण कई कनेक्शन टूट गए थे, हमने विभाग के कर्मचारियों को जल्दी से लाइन में दिक्कतों को ठीक करने के आदेश जारी कर दिए है। जल्दी ही क्षेत्र में पानी की सुचारु सप्लाई हो सकेगी।
--सूबे सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed