फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   drains sanitated

Charkhi Dadri News: नालों की 80 फीसदी हुई सफाई, 200 ट्रॉली गाद बाहर आई

Tue, 10 Jun 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
drains sanitated
वार्ड एक में जेसीबी की सहायता से नाले की सफाई करते हुए एजेंसी कर्मचारी। संवाद
फोटो 14 व 15
विज्ञापन

- साढ़े 62 लाख खर्च कर 13 किलोमीटर लंबे नालों की नगर परिषद की ओर से कराई जा रही सफाई, 10 दिन के अंदर पूरा होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मानसून के मद्देनजर शहर में दूषित पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। पिछले 25 दिनों से काम चल रहा है। अब तक एजेंसी करीब 80 फीसदी काम पूरा कर चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि 10 दिन के अंदर नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, अब तक नालों से करीब 200 ट्रॉली गाद और प्लास्टिक निकल चुका है।
नगर परिषद ने दो चरणों में शहर के नालों की दशा सुधारने की निविदा आमंत्रित की थी। पहले चरण में सफाई कराई जानी है। दूसरे चरण में स्लैब ढके जाने हैं। दोनों चरणों पर करीब साढ़े 62 लाख रुपये लागत आएगी। 12 मई से एजेंसी शहर में काम कर रही है। करीब तीन-चार दिन काम बारिश की वजह से बाधित रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के रोहतक रोड, घिकाड़ा रोड, तिकोना पार्क क्षेत्र और बस स्टैंड रोड पर बने नाले की स्थिति खराब हो चुकी थी। नगर परिषद के अनुसार, शहर में नालों की लंबाई करीब 13 किलोमीटर है। इन नालों की पिछले साले मानसून सीजन में सफाई हुई थी। उसके बाद महज एक बार ही इन्हें साफ किया गया है। मौजूदा समय में नालों की सफाई की सख्त जरूरत है। इसके मद्देनजर की सफाई का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रशासन ने दी थी 15 जून की डेडलाइन
जिला प्रशासन ने नगर परिषद के अधिकारियों को 15 जून तक सभी नालों की सफाई का काम पूरा कराने के आदेश दिए थे। बीच में बारिश हो गई। इसके चलते एजेंसी काम नहीं कर पाई। यही कारण है कि अब एजेंसी 15 के बजाय 20 जून तक काम पूरा करेगी।



- इन नालों की बची है सफाई
नगर परिषद की ओर से हायर की गई एजेंसी ने सरदार झाड़ू सिंह चौक रोड, घिकाड़ा रोड, लोहारू रोड आदि नालों की सफाई पूरी कर दी है। फिलहाल, घिकाड़ा मोड़ से रोहतक फाटक और कॉलेज रोड नाले की सफाई होनी बाकी है।

- कहीं मशीन तो कहीं कर्मचारियों से कराई जा रही सफाई
एजेंसी स्थिति को देखते हुए नालों की सफाई करवा रही है। अगर कहीं गाद या प्लास्टिक ज्यादा होता है तो वहां जेसीबी से सफाई कराई जाती है। अगर कहीं गाद व प्लास्टिक कम होता है तो वहां श्रमिकों से सफाई कराई जा रही है। प्रतिदिन करीब सात ट्रॉली गाद निकल रही है।

वर्सन
नालों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है। एक सप्ताह से 10 दिन के अंदर काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नालों से बारिश के पानी की निकासी आसानी से हो जाएगी।

-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद

वर्सन
एजेंसी 12 मई से नालों की सफाई का काम कर रही है। करीब 80 फीसदी कार्य हो चुका है। बीच में बारिश की वजह से काम बाधित रहा। 10 दिन के अंदर सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
-प्रदीप कुमार, प्रतिनिधि, एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed