फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dominance of Haryana teams in handball championship

Charkhi Dadri News: हैंडबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीमों का दबदबा

Sat, 06 Jan 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dominance of Haryana teams in handball championship
अंडर-19 स्कूली नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन लीग मैच खेले गए।
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से महाबीर स्टेडियम में चल रही अंडर-19 स्कूली नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन लीग मैच खेले गए। शनिवार को हरियाणा के लड़कों और लड़कियों की टीमों ने जीत दर्ज की। लड़कियों के वर्ग में हरियाणा की टीम ने पंजाब को 22-5 तो लड़कों के वर्ग में हरियाणा टीम ने जम्मू-कश्मीर को 24-9 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 27 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र ने आंध्रप्रदेश को 19-2 से, लद्दाख ने सीबीएसईडब्ल्यूओएस को 8-2 से, मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच मुकाबला 11-11 अंक से बराबरी पर रहा। हिमाचल प्रदेश ने सीआईएससीई को 16-4 से, उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 13-12 से, कर्नाटक ने तमिलनाडु को 16-15 से, केरल ने एनवीएस को 8-5 से, महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 16-6 से, छतीसगढ़ ने लद्दाख को 3-1 से और मध्यप्रदेश ने आईपीएससी को 19-1 से हराया।
विज्ञापन

वहीं, लड़काें के वर्ग में केरल ने आंध्र प्रदेश को 25-16 से, तेलंगाना ने सीआईएससीई को 22-4 से, कर्नाटक ने चंडीगढ़ को 16-13 से, दिल्ली ने गुजरात को 22-13 से हराया। पंजाब ने लद्दाख को 21-4 से, मध्यप्रदेश ने तमिलनाडु को 23-22 से, बिहार ने महाराष्ट्र को 28-18 से, एनवीएस ने छत्तीसगढ़ को 11-5 से हराया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच मैच बराबर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक की खिलाड़ी को लगी चोट
प्रतियोगिता के दौरान कर्नाटक की खिलाड़ी विद्याश्री के पैर में चोट आई है। एंबुलेंस की मदद से उसे जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पैर का एक्सरे करवाया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद खिलाड़ी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed