फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dog came in front of bike near Hadoda, driver died due to loss of balance

Charkhi Dadri News: हड़ौदा के पास बाइक के सामने आया कुत्ता, संतुलन बिगड़ने से चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dog came in front of bike near Hadoda, driver died due to loss of balance
चरखी दादरी। वीरवार देर रात को गांव हड़ौदा के पास बाइक के सामने कुत्ता आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुरा के 25 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। मृतक सोनू चरखी दादरी से अपने घर रामपुरा लौट रहा था। शव को शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के दिए बयान में परिजनों ने बताया कि सोनू दादरी में ट्रक पर बतौर चालक काम करता था। वीरवार को वह कलियाणा रोड स्थित मालिक के कार्यालय पर ट्रक छोड़कर देर रात बाइक से अपने घर रामपुरा लौट रहा था। जब वह गांव हड़ौदा के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते से बाइक टकराने पर सोनू अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर जा गिरा। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बारे में किसी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सोनू के पिता महावीर के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


गर्भवती है सोनू की पत्नी
नागरिक अस्पताल में शव लेने आए ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी करीब 5 साल पहले शादी हुई थी। वह अपने पीछे तीन साल की बेटी और गर्भवती पत्नी को छोड़ गया। सोनू की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed