फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   doctors protested

Charkhi Dadri News: 85 चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर किया 2,000 मरीजों का उपचार

Mon, 28 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
doctors protested
दादरी नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर एकत्र हुए चिकित्सक, पैरामेडिकल व क्लेरिकल स्टाफ सदस्य। संव
फोटो 5
विज्ञापन

फोटो 10
दादरी नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर एकत्र हुए चिकित्सक, पैरामेडिकल व क्लेरिकल स्टाफ सदस्य। संवाद
फोटो 11
दादरी नागरिक अस्पताल में काला बिल्ला लगाकर मरीज का उपचार करते हुए चिकित्सक। संवाद
- जिओ फेसिंग के विरोध में चरखी दादरी जिले में एमओ के अलावा पैरामेडिकल व क्लेरिकल स्टाफ प्रदर्शन में हुआ शामिल, 4 अगस्त को करेंगे एक घंटे की हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल और क्लेरिकल स्टाफ ने सोमवार को जिओ फेसिंग उपस्थिति का विरोध किया। इसके तहत सभी 85 चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर 2,000 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने यह आदेश वापस लेने की मांग की। ऐसा न होने पर चार अगस्त को एक घंटे की हड़ताल करने का एलान करते हुए सीएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि सरकार केवल स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर इस तरह के गैर व्यावहारिक और असांविधानिक निर्णयों को थोप रही है, जोकि व्यक्ति की निजता और संविधान में वर्णित स्वतंत्रता के अधिकारों पर सीधा हमला है। विभाग में पूर्व में ही बायोमीट्रिक आधारित हाजिरी लगाई जा रही है तो फिर निजी संसाधनों में थर्ड पार्टी एप को इंस्टाॅल करवाना जायजा नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि इसके नुकसान ही नुकसान हैं। एकतरफ जहां चिकित्सकों की निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहेगा तो दूसरी ओर वे साइबर अपराध का शिकार भी बन सकते हैं। इसके विरोध में सोमवार को जिले में तैनात 85 मेडिकल ऑफिसर समेत 300 कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त करते हुए अपना काम किया। इसके बाद 4 अगस्त की कॉल को लेकर सीएमओ कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्सन
जब बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू है तो फिर जिओ फेसिंग उपस्थिति अनिवार्य करना सही नहीं है। इससे चिकित्सकों, पैरामेडिकल व क्लेरिकल स्टाफ में रोष है। इसके विरोध में आज काले बिल्ले लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया जबकि 4 अगस्त को एक घंटे की हड़ताल की जाएगी।

-राजीव बैनीवाल, जिला प्रधान, एचसीएमएस

वर्सन
जिओ फेसिंग के विरोध में आज चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने काले बिल्ले लगाकर काम किया। सरकार कोई निर्णय सोच-समझकर लेती है। मेरे हिसाब से जिओ फेसिंग में कोई बुराई नहीं है। प्रदर्शनकारी खेमा ने 4 अगस्त को एक घंटे की हड़ताल करने संबंधी ज्ञापन मुझे दिया है।
-डॉ. जितेंद्र कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed