फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Doctor treating dengue patients dies of dengue

Charkhi Dadri News: डेंगू मरीजों का उपचार करने वाले चिकित्सक की डेंगू से मौत

Sat, 25 Nov 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Doctor treating dengue patients dies of dengue
चरखी दादरी। मातृ-शिशु अस्पताल में डेंगू मरीजों का उपचार करने वाले डॉ. अमित सोनी की डेंगू से मौत हो गई। वो दो दिन पहले डेंगू पॉजिटिव मिले थे और रोहतक के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉ. अमित के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। हालांकि उनका तर्क है कि डेथ ऑडिट कमेटी की जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि इस साल डेंगू ने दादरी जिले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। अब तक जिले में करीब 902 लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस साल जिले में डेंगू जांच के लिए कुल 3750 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से हर 41वां सैंपल पॉजिटिव मिला है। जिले में डेंगू संक्रमित कुछ लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक इन मौत की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

वहीं, मातृ-शिशु अस्पताल में डेंगू मरीजों का उपचार करने वाले डॉ. अमित सोनी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। रोहतक के अस्पताल में उनकी मौत होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। इसके आधार पर विभाग ने मौत का वास्तविक कारण पता करने के लिए जांच शुरू कर दी है। हालांकि विभाग ने ये माना है कि वो दो दिन पहले डेंगू पॉजिटिव मिले थे और तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अमित की दादरी में थी पहली पोस्टिंग
डॉ. अमित सोनी मूलरूप से जिले के ही गांव कादमा के रहने वाले थे। उन्होंने करीब 15 माह पहले ही स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइन किया था। उनकी पहली पोस्टिंग दादरी शहर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में हुई थी। डॉ. अमित की उम्र 25 साल थी। दिनभर सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर चलती रही और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


एक्सपर्ट व्यू: अंतिम समय में खतरनाक हो जाता है डेंगू

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू की लहर का ये अंतिम चरण है। इस समय डेंगू खतरनाक होने के साथ जानलेवा हो जाता है। अगर इस सीजन में कोई पहले डेंगू की चपेट में आ चुका है तो उसके दोबारा डेंगू संक्रमित होने का खतरा रहता है। ऐसे में डेंगू संक्रमितों को सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।


जानिये... वर्ष 2019 से 2023 तक ये रही जिले में डेंगू की स्थिति

वर्ष- कुल सैंपल लिए- डेंगू पॉजिटिव केस
2019-93-41
2020- 383-152
2021- 1710- 678
2022- 1377- 354
2023- 3750-902


डॉ. अमित डेंगू पॉजिटिव हुए थे और उनका रोहतक में उपचार चल रहा था। उनकी मौत की सूचना हमारे पास आई है। डेथ ऑडिट कमेटी की जांच के बाद ही ये पुष्टि हो सकेगी कि उनकी मौत डेंगू की वजह से हुई है या फिर कोई अन्य कारण रहा।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article