फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Doctor's phone and laptop stolen from emergency room

इमरजेंसी कक्ष से चिकित्सक का फोन और लैपटॉप चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Doctor's phone and laptop stolen from emergency room
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष से रात के समय एक चिकित्सक का मोबाइल और लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। चिकित्सक ने इसकी शिकायत सिविल अस्पताल पुलिस चौकी में दी है। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 457 और 380 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रोफेसर कॉलोनी निवासी जयंत ने बताया कि वो सिविल अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर तैनात है। नौ मई को उनकी इमरजेंसी कक्ष संख्या 104 में ड्यूटी थी। वहां उन्होंने अपना लैपटॉप व मोबाइल भी रखा हुआ था। देर रात करीब तीन बज इमरजेंसी केस आने पर वो मरीज को देखने कमरा नंबर 103 में चले गए। वहां मरीज का उपचार करने के बाद जब वो अपने ड्यूटी कक्ष में लौटे तो वहां रखा मोबाइल और लैपटॉप चोरी मिला। उन्होंने बताया कि अपने स्तर पर चोरी हुआ सामान काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। फिर दोपहर बाद डॉक्टर जयंत ने सिविल अस्पताल पुलिस चौकी में शिकायत देकर चोरी हुए सामान को बरामद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed