फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Doctor posted at ESI dispensary on 14-day leave, patients upset due to lack of alternative arrangements

Charkhi Dadri News: ईएसआई डिस्पेंसरी में तैनात चिकित्सक 14 दिन के अवकाश पर, वैकल्पिक व्यवस्था न होने से मरीज परेशान

Sat, 29 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Doctor posted at ESI dispensary on 14-day leave, patients upset due to lack of alternative arrangements
दादरी के घिकाड़ा रोड स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी के घिकाड़ा रोड स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की डिस्पेंसरी में पिछले कुछ दिनों से चिकित्सक न होने से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की यह उपेक्षा उन लोगों के लिए दर्द बन रही हैं जो रोजाना यहां इलाज करवाने की उम्मीद के साथ पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सक की अनुपस्थिति में उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। दादरी स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में वर्तमान समय में एक चिकित्सक कार्यरत हैं। वो भी 14 दिन के अवकाश पर गए हुए हैं। उनके अवकाश पर जाने के बावजूद निगम की ओर से यहां चिकित्सक की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी में कार्यरत चिकित्सक के अवकाश पर जाने के बाद यहां तैनात फार्मासिस्ट पुराने मरीजों को उसी परामर्श के अनुसार दवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उन मरीजों की परेशानी बढ़ी हुई है, जिन्हें रेफर होने या चिकित्सक के परामर्श की जरूरत होती है।
विज्ञापन

हर दिन पहुंचते हैं 15 से 20 मरीज
दादरी स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में हर रोज करीब 15 से 20 मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। ईएसआई डिस्पेंसरी में वे मरीज आते हैं जो विभिन्न कंपनियों या निजी संस्थानों में कार्यरत हैं और ईएसआई की श्रेणी में आते हैं। यहां चिकित्सक न होने के कारण इन मरीजों को मजबूरन भिवानी या फिर दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता है। जिससे उनकी परेशानियां बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुविधाएं है मौजूद
ईएसआई डिस्पेंसरी में आवश्यक दवाइयां, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। ईएसआई कार्ड धारक लोगों का कहना है कि यदि कोई चिकित्सक अवकाश पर जाता है तो विभाग को उनकी जगह दूसरे चिकित्सक को यहां तैनात करना चाहिए। ये डिस्पेंसरी मरीजों की सुविधा के लिए खोली गई हैं।

वर्सन :

हमने चिकित्सक की नियुक्ति के लिए उच्च अधिकारी को पत्र भेजा है कि या तो दादरी में चिकित्सक की अवकाश के दौरान कोई दूसरा चिकित्सक भेजें या फिर ऐसा करने की हमें पावर दी जाए। जल्द ही दादरी में चिकित्सक को तैनात किया जाएगा।- डॉ. राहुल दीवान, सीएमओ, ईएसआई भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed