फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Do not test the courage of farmers

किसानों के हौसले की परीक्षा न ले सरकार : राजू मान

Sat, 17 Feb 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 17 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Do not test the courage of farmers
बाढड़ा के गांव भांडवा में किसानों से मिलते कांग्रेस के नेता राजू मान। 
बाढड़ा। केंद्र सरकार किसानों के हौसले की परीक्षा न ले और हठधर्मिता छोड़कर एमएसपी की गारंटी दे। यह बात अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक राजू मान ने भांडवा में ग्रामीणों से मुलाकात करने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर हजारों किसान पिछले पांच दिन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए दिल्ली जाने के लिए आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के आदेश पर पुलिस किसानों पर निरंतर जुल्म ढहा रही है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब और हरियाणा को बांटने और तोड़ने का कुचक्र चला रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमएसपी की गारंटी न मिलने और बिजली अधिनियम 2020 का नुकसान भांप किसान आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का समर्थन किसानों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर धर्मबीर सिंह, मुमेर सिंह, बान शर्मा, भोलू श्योराण, प्रवेश श्योराण, बलबीर श्योराण, कर्मबीर, सोनू, शशि, दलबीर, बिल्लू, कप्तान सिंह, सुरेंद्र सिंह, बबल, बीजेंद्र, कुलदीप, राकेश, धनसिंह, रणधीर ग्रामीण मौजूद रहे।


राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक सुरेश का किया सम्मान

चरखी दादरी। अधिवक्ता सुदेश यादव को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक मनोनीत होने पर अधिवक्ता नवीन बखेता की अगुवाई में लोगों ने बधाई दी। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर अधिवक्ता सुदेश यादव का स्वागत किया गया। नवीन बखेता ने कहा कि सुदेश यादव के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक बनने से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा मिलेगी । सुदेश यादव ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे। इस मौके पर साहिल, सचिन, कर्मवीर, अनिल पंडित, एडवोकेट सुरेश सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed