{"_id":"6660b353112dfdd6ac0dc304","slug":"divyansh-got-100-percent-marks-in-neet-anchal-got-7284th-rank-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118594-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दिव्यांश ने नीट में पाए 100 प्रतिशत अंक, अंचल ने पाई 7284वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दिव्यांश ने नीट में पाए 100 प्रतिशत अंक, अंचल ने पाई 7284वीं रैंक
Thu, 06 Jun 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांश सांगवान। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। नीट के परिणाम में जगरामबास निवासी अंचल फौगाट और दगड़ोली निवासी दिव्यांश सांगवान ने शानदार प्रदर्शन किया है। सैन्य अधिकारी के पुत्र दिव्यांश सांगवान ने नीट में 720 में से 720 अंक प्राप्त किए हैं। अंचल फौगाट ने 720 में से 666 अंक हासिल कर 7284वीं रैंक हासिल की।
अंचल का मानना है कि अनुशासित तरीके से लगातार परिश्रम कर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस उपलब्धि पर रमेश फौगाट, शीशराम नंबरदार, संदीप धनखड़, महेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए अंचल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
गांव दगड़ोली निवासी सैन्य अधिकारी के पुत्र ने चिकित्सा शिक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित नीट में 720 में से 720 अंक प्राप्त किए हैं। प्रतिभाशाली दिव्यांश ने नीट परीक्षा में सौ प्रतिशत अंक प्राप्त शानदार प्रदर्शन किया है। दिव्यांग के पिता जितेंद्र सिंह आर्मी में सूबेदार के पद पर तैनात है। दिव्यांश ने अपनी प्राथमिक शिक्षा आर्यावर्त स्कूल से हासिल की। इसके बाद भिवानी के निजी स्कूल में पढ़ाई की। बारहवीं कक्षा पास करने के बाद दो साल कोटा में कोचिंग ली। पिछले छह माह से वह खुद ही तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
पिछले माह आयोजित परीक्षा में उसने सौ प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम प्रयास में ही 720 अंक हासिल किए हैं। उनके ताऊ भानाराम ने बताया कि दिव्यांश बाल्यकाल से ही मेधावी रहा है और आज उसकी मेहनत के कारण गांव का नाम रोशन हुआ है। हमें बेटे की प्रतिभा पर गर्व है।