फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District police remained busy in solving murders throughout the year

Charkhi Dadri News: सालभर हत्याओं को सुलझाने में लगी रही जिला पुलिस

Fri, 29 Nov 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 29 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
District police remained busy in solving murders throughout the year
चरखी दादरी सदर पुलिस थाना।
चरखी दादरी। जनवरी से नवंबर तक जिला पुलिस हत्या की वारदात में उलझी रही। जनवरी से 28 नवंबर 2024 तक के आंकड़े देखें तो जिले के विभिन्न थानों में हत्या के 16 मामले दर्ज हुए जबकि पिछले साल हत्या के 14 केस दर्ज हुए थे। राहत की बात यह है कि इस वर्ष हुईं 16 हत्याओं में से 14 पुलिस ने सुलझा लिए हैं जबकि दो की अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में दादरी जिले के अंदर हत्या की वारदातें बढ़ी हैं। हालांकि बढ़ोतरी मामूली ही है। अब अगर दोनों सालों के तुलनात्मक तथ्य देखें तो वर्ष 2023 में जिले के अंदर हत्या के 14 केस दर्ज हुए जिनमें से 13 पुलिस ने सुलझा दिए व एक अनसुलझा रहा। जो 13 वारदातें सुलझाई गइं, उनमें से 27 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। वहीं, पिछले वर्ष हत्या के प्रयास के 19 मामले दर्ज हुए और इनमें से 18 मामले जिला पुलिस ने सुलझा लिए। इनमें 82 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन

अब अगर 2024 के तथ्य देखें तो हत्या के 16 केस दर्ज हुए। 13 मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया जबकि हत्या का आरोप गलत मिलने पर एक मामले का रद्द किया गया। इस वर्ष हुईं दो हत्याओं की अभी जिला पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही ये दोनों वारदात सुलझाने का भी दावा है। वहीं, वर्ष 2024 में हत्या के प्रयास के 19 मामले दर्ज हुए और सभी मामले पुलिस ने सुलझा लिए हैं। इन मामलों में 66 आरोपियों को काबू किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हैं यह थाने
दादरी जिले में कुल 7 पुलिस थाने हैं। इनमें दादरी शहर, दादरी, सदर, महिला, बाढड़ा, झोझूकलां व बौंदकलां थाना शामिल हैं। इनके अलावा अचीना, अटेला, चिड़िया, इमलोटा गांव समेत बस स्टैंड व सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी है।

- इस वर्ष चर्चा में रहे ये हत्याकांड
1- साबिर मलिक हत्याकांड : इस वर्ष साबिर हत्याकांड देशभर में सुर्खियों में रहा। संरक्षित पशु का प्रतिबंधित मांस का सेवन करने के अंदेशा पर पश्चिम बंगाल निवासी साबिर मलिक की हत्या की गई। जेएनयू की टीम बाढड़ा का दौरा करने पहुंची जबकि प्रवासी श्रमिकों को हत्याकांड के बाद पुलिस सुरक्षा भी दी गई। इस मामले में पुलिस ने करीब दस आरोपी काबू किए थे। वहीं, कब्जे में लिए गए मांस की सैंपल रिपोर्ट आ चुकी है।

2- आकाश हत्याकांड : 28 मई को आकाश अपने दोस्त के साथ पूर्ण मार्केट के समीप स्थित कादयान गेस्ट हाउस में मौजूद था। उसी दौरान हथियारों से लैस युवक वहां पहुंच गए। उक्त युवकों ने आकाश और उसके दोस्त को घसीटते हुए होटल के कमरे से बाहर निकाला और उन पर वार किए। इसके बाद गली में लाकर धारदार हथियारों, डंडों और ईंटों से आकाश व उसके दोस्त पर वार किए गए। इस हमले में आकाश की मौत हुई थी।



जिले में हुईं हत्या की ज्यादातर वारदात पुलिस सुलझा चुकी है। एक-दो मामलों की जांच चल रही है और उन वारदात का भी जल्द पटाक्षेप कर दिया जाएगा। इस वर्ष हत्या का एक मामला रद्द किया गया है।
-धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed