फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   district level science quiz

Charkhi Dadri News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएसएम-आदर्श स्कूल विजेता

Sun, 14 Sep 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 14 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
district level science quiz
विज्ञान प्रश्ननोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए ​शिक्षक। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के मकसद से कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर केएन सीनियर सेकंडरी स्कूल में जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नारा का मार्गदर्शन रहा। प्रतियोगिता में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई। सीबीएसई वर्ग में डीएसएम पब्लिक स्कूल असावरी और एचएसईबी वर्ग में आदर्श स्कूल बौंदकलां विजेता रहा।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता जिले के सीबीएसई, आईसीएसई व हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों की टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में सीबीएसई, आईसीएसई व हरियाणा बोर्ड की टॉप 5-5 टीमों का चयन किया गया जो अब जोनल स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सेक्शन ऑफिसर देवदत्त ने कार्यक्रम में पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और आने वाली प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के आयोजन में कविता, रूबी, कौशल्या, आशा व नवीन कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई, आईसीएसई व हरियाणा बोर्ड की सभी टीमों में लिखित परीक्षा भी करवाई गई, जिसमें टॉप 8-8 टीमों का चयन किया गया। लिखित स्पर्धा के विजेता विद्यार्थी जोनल स्तर पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed