फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District level badminton championship will be held on synthetic court

सिंथेटिक कोर्ट पर होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
District level badminton championship will be held on synthetic court
चरखी दादरी। पुराना शहर स्थित हीरा इंडोर स्टेडियम में पांच से सात अगस्त तक हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के आह्वान पर तीन दिवसीय छठीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। दादरी जिला बैडमिंटन एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता सिंथेटिक कोर्ट पर होगी। स्पर्धा के आयोजन की तैयारियां एसोसिएशन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोकेश गुप्ता ने बताया कि स्पर्धा में अंडर 13आय वुर्ग, अंडर 15, अंडर 17, अंडर 19 एवं सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। इस दौरान एकल व डबल मुकाबलों में लड़के व लड़कियां दोनो भाग लेंगे। खेलों की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान मिक्स डबल के मुकाबले भी होंगे। इसके साथ ही आयु वर्ग 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70 के वैटरन मुकाबले भी आयोजित होंगे। इस दौरान इन खिलाड़ियों में से स्टेट की सब जूनियर, जूनियर, सीनियर व वेटरन टीम का भी चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकेश गुप्ता ने बताया कि स्पर्धा के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। इसके लिए कोर्ट को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला दादरी बैडमिंटन एसोसिएशन प्रधान पंकज जैन, संरक्षक तिलक जैन, डाक्टर बीएन वर्मा व एचसी गोदारा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरेश गोयल,सह सचिव दिनेश मुंजाल, कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा, उपप्रधान आईसी जैन, डॉ. विजय शर्मा, मुकेश फौगाट, दीपक शर्मा, मनीष जांगड़ा, नरेश सैनी, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अरुण जैन, प्रेस प्रवक्ता अभिषेक जैन ,सुनील गर्ग, अमित रोहिल्ला, रंजन वशिष्ठ, दीपक बंसल, नवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed