फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District khaps come out in support of sarpanches, pass resolution condemning them

Charkhi Dadri News: सरपंचों के समर्थन में उतरीं जिले की खापें, निंदा प्रस्ताव किया पास

Fri, 03 Mar 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
District khaps come out in support of sarpanches, pass resolution condemning them
बाबा स्वामी दयाल धाम में बैठक करते विभिन्न खापों और संगठनों के पदाधिकारी।
चरखी दादरी। जिले की सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत वीरवार को बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित की गई। बैठक में सरपंचों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया गया। इस दौरान विभिन्न खापों और जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार से सरपंचों के साथ फंसा पेच सुलझाने और उन पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की। फौगाट खाप-19 सचिव सुरेश फौगाट ने बताया कि पंचायत की अध्यक्षता फौगाट प्रधान बलवंत सिंह नंबरदार ने की। प्रधान बलवंत ने कहा कि गठबंधन सरकार प्रजातंत्र में लाठी या गोली चलाकर जनता को व सरपंचों को दबाने की कोशिश कर रही है। यह सरासर गलत है और इसे सर्वखाप बिल्कुल सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन

सचिव सुरेश ने कहा कि सरकार लगातार लोकतांत्रिक आवाज को दबाना चाह रही है। सरकार सरपंचों से बातचीत करके इस मसले को सुलझा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले किसान, फिर जवान, उसके बाद कर्मचारी और अब सरपंचों पर लाठियां बरसाकर स्वार्थी और केवल पूंजीपतियों की सरकार होने का सबूत दे दिया है। इस सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। खाप पदाधिकारियों ने सरकार से इस मसले को जल्द सुलझाकर सरपंचों पर किए गए केस तुरंत प्रभाव से रद्द करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

- पंचायत में इन संगठनों के पदाधिकारियों ने लिया भाग
पंचायत में सांगवान खाप 40 सचिव नरसिंह डीपीई, ताराचंद सांगवान, श्योराण खाप-25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, चिड़िया पंचगामा प्रधान राजबीर शास्त्री, सतगामा खाप से ओमप्रकाश व जगबीर सिंह, पंवार खाप से महाबीर सिंह, बलमत सिंह, फौगाट खाप-19 से उप-प्रधान धर्मपाल महराणा, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता गिरेंद्र फौगाट, बबलू महराणा, सतबीर सिंह फौगाट, नत्थूराम फौगाट, सीताराम फौगाट, महीपाल फौगाट, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed