{"_id":"62f29ff894579c137a0d2542","slug":"district-elementary-education-officer-inspected-on-the-second-day-of-fln-training-camp-charkhidadri-news-hsr6388622139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएलएन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएलएन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा । कस्बा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी नांदल ने निरीक्षण किया और अध्यापकों से प्रशिक्षण से संबंधित चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की मजबूती के लिए एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण लेने वाले सभी शिक्षक प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कक्षा में कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएं।
शिविर में केआरपी हरपाल आर्य ने बताया कि खंड बाढड़ा का प्राथमिक अध्यापक प्रशिक्षण शिविर का यह अंतिम शिविर है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों पर गतिविधि आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में बाढड़ा के 223 प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए विभिन्न अधिकारियों द्वारा शिविरों का निरंतर निरीक्षण किया जाता रहा है। डीईईओ डॉ. लक्ष्मी नांदल ने अध्यापकों से कहा कि विभाग द्वारा यह प्रशिक्षण बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान में बच्चों को मजबूत करना ही विभाग का प्रमुख लक्ष्य है। इसलिए प्रशिक्षण के माध्यम से नवीन अवधारणा के विषय बिंदुओं के प्रति शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिविर में डाइट बिरही कलां से डॉ हरीश, केआरपी तेजेंद्र, सत्यवान, राजकुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, समीन आदि उपस्थित रहे।