फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   District Administration released the election program of Panchayati Raj Institutions

जिला प्रशासन ने जारी किया पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
District Administration released the election program of Panchayati Raj Institutions
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला में बनाए गए चारों आरओ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 अक्तूबर से नामांकन जमा करवाए जा सकते हैं। नामांकन का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति ने कहा है कि निर्वाचन आयोग के आदेशों के अनुसार जिला में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले के चार ब्लॉक के संबंधित आरओ द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 21 से लेकर 28 अक्तूबर तक नामांकन किए जा सकेंगे और 23, 24 व 25 अक्तूबर को राजकीय अवकाश के कारण नामांकन नहीं होंगे। नामांकन के लिए 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच 29 अक्तूबर को होगी और 31 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लेने के बाद 31 अक्तूबर को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत समिति के लिए 12 को होगा दोबारा मतदान
उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 9 नवंबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का और 12 नवंबर को सरपंच व पंच पद के लिए मतदान होगा। सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक मतदान किया जा सकता है। यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 12 नवंबर को करवाया जाएगा। इसी तरह किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 14 नवंबर को होगा। सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन मतदान के बाद घोषित कर दिए जाएंगे जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की है शैक्षणिक योग्यता
उपायुक्त ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के निर्धारण के अनुसार पंच पद के अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 8वीं व अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार के लिए 5वीं कक्षा पास होना जरूरी है। सरपंच पद के अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए (जिसमें अनुसूचित जाति की महिला भी शामिल है) 8वीं पास होना जरूरी है। पंचायत समिति सदस्य के अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 8वीं पास होना जरूरी है। जिला परिषद सदस्य के अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 8वीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed