{"_id":"68a8cc911dd478a72301af1e","slug":"dirt-from-sewer-lines-reached-the-houses-of-mc-colony-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-143241-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एमसी कॉलोनी के घरों तक पहुंची सीवर लाइनों की गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एमसी कॉलोनी के घरों तक पहुंची सीवर लाइनों की गंदगी
Sat, 23 Aug 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। एमसी कॉलोनी में जलभराव और सीवर का पानी घरों में घुसने से नागरिकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इस समस्या से त्रस्त लोगों में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष बना है। शुक्रवार को विभागीय कार्यप्रणाली से खफा लोग लघु सचिवालय पहुंचे और वहां जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा को ज्ञापन सौंपकर समाधान की गुहार लगाई।
कॉलोनी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कॉलोनी के प्रधान वेदपाल ठेकेदार ने किया। मास्टर रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि कॉलोनीवासी वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। नगर परिषद ने सुविधाएं उपलब्ध कराने का वायदा किया था, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बारिश होने पर तो कॉलोनी तालाब का रूप ले लेती है। सीवर का पानी घरों में भर जाता है जिससे लोग परेशान हैं।
ज्ञापन में लोगों ने बताया कि थोड़ी-सी बारिश होने पर जलभराव से हालात इतने विकट हो जाते हैं कि आवागमन भी मुश्किल हो जाता है। कॉलोनी में दुर्गंध व दूषित पानी से मच्छर पनप रहे हैं। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही एक कमेटी गठित कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।