फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   dipti first in poem

Charkhi Dadri News: कविता पाठ में दीप्ति और कहानी लेखन में सन्नी प्रथम

Tue, 10 Sep 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 10 Sep 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
dipti first in poem
मिसरी राजकीय स्कूल में हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित की गईं खंड स्तरीय स्पर्धाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव मिसरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत खंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य ओम सिंह ने किया। कविता पाठ स्पर्धा में दीप्ति तो कहानी लेखन में सांजरवास स्कूल का छात्र सन्नी प्रथम रहा।
समूह-एक में आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में सांजरवास स्कूल की दीप्ति ने प्रथम, लांबा स्कूल की माहिरा ने दूसरा व नीमली कन्या स्कूल की वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्र देखकर कविता लेखन स्पर्धा में नीमली कन्या स्कूल के यश धवन ने प्रथम व नैंसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दृश्य अथवा घटना वर्णन प्रतियोगिता में नीमली स्कूल की वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्र देखकर कहानी लेखन में सांजरवास स्कूल की सन्नी ने प्रथम, नीमली स्कूल के अजय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में सांजरवास स्कूल की वंदना प्रथम, निमली स्कूल के यश धवन ने दूसरा व सांवड़ स्कूल की सुहानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में नीमली स्कूल के यश धवन ने प्रथम, सांजरवास स्कूल की ज्योति ने दूसरा व नीमली स्कूल की वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में नीमली स्कूल के मयंक ने प्रथम व बौंदकलां की नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह-दो के ये रहे परिणाम
समूह दो के अंतर्गत कविता पाठ स्पर्धा में सांजरवास स्कूल की शालू प्रथम, मिसरी स्कूल की पावनी ने दूसरा व लांबा स्कूल की महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दृश्य घटना वर्णन में मिसरी स्कूल की प्रतीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्र देखकर कहानी लेखन में लांबा स्कूल की काजल ने प्रथम व मिसरी स्कूल के विवेक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में सांजरवास स्कूल की भूमिका प्रथम, रानीला कन्या स्कूल की सोनाक्षी ने दूसरा व पातुवास स्कूल की वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में रानीला कन्या स्कूल की सलोनी ने प्रथम व इसी स्कूल की नमिता ने दूसरा और सांजरवास कन्या स्कूल की इशा रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में कन्या स्कूल मिसरी की खुशबू ने प्रथम व लांबा स्कूल की मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन में रामचंद्र इंदौरा, बीआरपी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रतिभा भारद्वाज, पूनम, पवन कुमार, मोनू कुमारी, मंजू रानी, रोहतास सिंह, जितेंद्र यादव, सुदेश, धर्मेंद्र, तनवीर, दर्शना, परमेश्वरी का सहयोग रहा।
समूह-तीन में ये बने विजेता

समूह तीन के अंतर्गत कविता पाठ प्रतियोगिता में मिसरी स्कूल की प्रतिज्ञा ने प्रथम, सांजरवास स्कूल की दिव्या ने दूसरा व समसपुर स्कूल की हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वरचित कहानी लेखन में मिसरी स्कूल की सुजाता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में मिसरी स्कूल की भारती ने प्रथम व इसी स्कूल की भावना ने दूसरा और रानीला कन्या स्कूल की अंजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में समसपुर स्कूल की जिया ने प्रथम, रानीला कन्या स्कूल की भाविका ने दूसरा व बौंद कलां कन्या स्कूल की अंजलि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी में बौंद कलां कन्या स्कूल की दिव्या ने प्रथम, सरूपगढ़ स्कूल की निकिता ने दूसरा व समसपुर स्कूल के धीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में मिसरी स्कूल की साक्षी प्रथम, सांजरवास स्कूल की मीनाक्षी ने दूसरा व ढाणी फौगाट कन्या स्कूल की निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।


फोटो 21
गांव मिसरी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed