फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Digital C-arm X-ray machine will be installed in Gopi and Jhojhukala CHC

Charkhi Dadri News: गोपी और झोझूकलां सीएचसी में इंस्टॉल होंगी डिजिटल सी-आर्म एक्स-रे मशीन

Tue, 29 Aug 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 29 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Digital C-arm X-ray machine will be installed in Gopi and Jhojhukala CHC
सिविल अस्पताल में एक्स-रे करते हुए रेडियोग्राफी ऑफिसर।
चरखी दादरी। जिले को सरकार ने दो नई डिजिटल सी-आर्म एक्स-रे मशीन अलॉट की हैं। दादरी को पहली बार सी-आर्म एक्स-रे मशीन मिली हैं। जल्द ही दोनों मशीन जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच जाएंगी। इसके तत्काल बाद इन्हें झोझूकलां और गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंस्टॉल करवाया जाएगा। दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सुविधा मिलने से 70 गांवों के मरीजों को फायदा होगा।
विज्ञापन

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने करीब दो साल पहले झोझूकलां और गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनवाया था। नए भवन बनने के बाद अब यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तर्ज पर तमाम स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने की योजना है। दोनों सीएचसी पर एक्स-रे सुविधा शुरू करना भी इसी का हिस्सा है। विभाग अधिकारियों के अनुसार 20 सितंबर तक एक्स-रे सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले सितंबर के प्रथम सप्ताह में दोनों एक्स-रे मशीन पहुंचेगी। जबकि इसके समानांतर ही रेडियोग्राफर की नियुक्ति की प्रक्रिया सिरे चढ़ाई जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत रेडियोग्राफर रखे जाएंगे।
विज्ञापन


-सिविल अस्पताल में सवा दो माह बंद रही एक्स-रे सुविधा
जिले में तैनात एकमात्र रेडियोग्राफर का तबादला होने से दादरी स्थित सिविल अस्पताल में जून में एक्स-रे सुविधा बंद हुई थी। करीब सवा दो माह बाद रेडियोग्राफी ऑफिसर की तैनाती हो पाई। उसके बाद अस्पताल में गत सप्ताह ही एक्स-रे सुविधा बहाल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सीएचसी पर निर्भर हैं 4-4 पीएचसी
झोझूकलां और गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन, बलकरा, माईकलां, बाढड़ा, कादमा, मानकावास समेत आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आते हैं। इन पीएचसी के अधीन आने वाले गांवों के मरीजों को अब सिविल अस्पताल के बजाय गांव के समीप ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे सुविधा मिल जाएगी।

- सिविल अस्पताल का लोड होगा कम
ग्रामीण क्षेत्रों में एक्स-रे सुविधा शुरू होने से सिविल अस्पताल का वर्कलोड भी कम होगा। इस समय सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 150 एक्स-रे होते हैं। जिनमें 90 से 100 ऑर्थो ओपीडी के मरीज होते हैं। दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से प्रतिदिन 60 से 70 मरीज सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं।

- ये हैं सी-आर्म एक्स-रे मशीन की खासियतें
जिला स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल एक भी सी-आर्म एक्स-रे मशीन नहीं है। इसकी खासियत यह है कि बारिक फ्रेक्चर का पता भी आसानी से चल सकता है। इस समय विभाग के पास सी-आर्म और एक्स-रे मशीन अलग-अलग है लेकिन अब इनका जल्द ही कोम्बो मिलने वाला है। एक मशीन की कीमत करीब दस लाख रुपये है।


दो नई सी-आर्म डिजिटल एक्स-रे मशीन जिले को अलॉट हो गई हैं। जल्द ही ये मशीन अस्पताल में पहुंच जाएंगी। इसके बाद इन्हें झोझूकलां और गोपी सीएचसी पर इंस्टॉल करवाया जाएगा।
-डाॅ. जयकिशोर, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed