फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dialogue program organized in Bar Association office

Charkhi Dadri News: बार एसोसिएशन कार्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित

Thu, 26 Dec 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 26 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dialogue program organized in Bar Association office
बार एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित संवाद में मौजूद अधिवक्ता।
चरखी दादरी। अमर उजाला की ओर से मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवा और नए अधिवक्ताओं ने भाग लिया और अपनी समस्याएं व मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि नए अधिवक्ताओं के बैठने और शुरुआती तीन सालों तक प्रशिक्षु भत्ता देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रवीण, अमन प्रताप, अजय शर्मा, सोनू यादव, अजीत, आरके यादव ने बताया कि नए अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान काफी मुश्किलें होती हैं। बार काउंसिल की ओर से अधिवक्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान भत्ता दिया जाना चाहिए। अपने खर्च पर अधिवक्ता कार्य का प्रशिक्षण लेते हैं। इसके अलावा उनके बैठने के लिए जिला कोर्ट में स्थान नहीं है और न ही जल्द पंजीकरण हो पाता है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अगर उन्हें भत्ता मिले तो उन्हें काफी आसानी होगी है और सारा खर्च उन पर नहीं आएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश में वकीलों पर होने वाले हमलों में कमी आ सके। साथ ही अधिवक्ताओं को जीवन व चिकित्सा बीमा का लाभ भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed