फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dharna of Revenue Patwari and Kanungo Association unit

पटवारियों की मांगों पर संज्ञान नहीं ले रही सरकार : कुलवीर

Tue, 06 Feb 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 06 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Dharna of Revenue Patwari and Kanungo Association unit
चरखी दादरी के किला मैदान में धरने पर बैठे पटवारी।
चरखी दादरी। दी रिवन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन इकाई का सांकेतिक धरना सोमवार को 33वें दिन भी जारी रहा। किला मैदान में धरना दिया गया। जिला प्रधान कुलवीर ने कहा कि सरकार एसोसिएशन की मांगों पर कोई सकारात्मक संज्ञान नहीं ले रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि रबी की फसलों की गिरदावरी सही तरीके से नहीं हुई तो भविष्य में किसानों को अपनी फसलें बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सरकार ने गिरदावरी का महीना होने के बाद भी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की मांगों पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया है। इससे जाहिर होता है कि सरकार एसोसिएशन की मांगों का समाधान नहीं निकालना चाहती है। दोनों दौर की वार्ता विफल होने का कारण सरकार की हठधर्मिता ही है।
विज्ञापन

जिला प्रधान कुलबीर सांगवान ने कहा कि एक जनवरी, 2016 से बढ़े हुए पे-ग्रेड लागू करने की मांग जायज है। जनता को भी हड़ताल खुलने का इंतजार है। वह इसके लिए कई दिन से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने भी सरकार से समस्या सुलझाने की मांग की है। इस मौके पर सदर कानूनगो राजेश ढि़ल्लो, नायब सदर कानूनगो संजय शर्मा, जिला सचिव प्रतीक जांघू, सहसचिव जोगेंद्र कलकल, जिला कोषाध्यक्ष संजीव श्योराण, कानूनगो रघबीर, अशोक, राजेश, रविंद्र, ध्यान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed