फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Devotees worshiped Shani Dev

Charkhi Dadri News: श्रद्धालुओं ने की शनि देव की पूजा

Fri, 07 Jun 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Shani Dev
दिल्ली बाईपास स्थित गोशाला में गोसवामणी लगाते गोभक्त। 
चरखी दादरी। रोहतक-दिल्ली बाईपास स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में सूर्य पुत्र शनिदेव की जयंती मनाई गई। पंडित अमित शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ हवन करवाया। पुनीत मित्तल और नरेश गर्ग यजमान रहे। लोगों ने हवन में आहुतियां अर्पित कर जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन

गोशाला के प्रधान शिव कुमार गर्ग ने बताया कि गोशाला परिसर में ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि शनि देव जयंती के उपलक्ष्य में लोगों ने शनि शिला पर सरसों का तेल अर्पित कर महाभिषेक किया। डॉ. सुभाष जैन ने बताया कि इस दौरान गायों को दलिया और चारा खिलाया गया। गोपूजन कर भोग लगाया गया। भक्तों को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान गौरी शंकर सिंगला, राहुल मराठा, महावीर कौशिक, अविनाश जोशी, महेश कौशिक, अजय वर्मा, रेखा शर्मा, बजरंग लाल, नरेंद्र सांगवान, प्रवीन शर्मा, रामअवतार नयन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शनिदेव जयंती के उपलक्ष्य में राहगीरों को पिलाया शरबत

चरखी दादरी। महंत बाबा जालिम दास महाराज के सानिध्य में अन्नपूर्णा सेवा की ओर से वीरवार को शनिदेव जयंती के उपलक्ष्य में पुराना बस स्टैंड पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। महंत जालिम दास महाराज ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यास से कई जीव व्याकुल हैं। उन्हें पानी पिलाना उसे नया जीवन देने के समान है। गर्मी के मौसम में पेयजल सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस तरह के कार्य से पुण्य भी मिलता है। इसलिए हमें समय-समय पर इस तरह के आयोजन करते रहने चाहिए। इस दौरान विनोद कायत, मुकेश चिमनी, मनीष कायत, महत्ता अरोड़ा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed