फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Development works worth 40 lakh will be carried out in Ward 6, providing relief to shopkeepers in the grain market and passersby

Charkhi Dadri News: वार्ड छह में 40 लाख से होंगे विकास कार्य, अनाज मंडी के दुकानदारों और राहगीरों को मिलेगी राहत

Thu, 22 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Development works worth 40 lakh will be carried out in Ward 6, providing relief to shopkeepers in the grain market and passersby
पुरानी अनाज मंडी में बना मुख्य द्वार जिसका सौंदर्यीकरण करवाया जाना है।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के वार्ड छह में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से करीब 40 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत पुरानी अनाज मंडी की दुकानों के सामने फुटपाथ का निर्माण, दोनों मुख्य द्वारों का सुंदरीकरण, राशिवासिया मार्केट की सड़क का निर्माण और चार अन्य गलियों को पक्का करने की योजना है।
विज्ञापन

इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय निवासियों के साथ दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद ने प्रस्तावित कार्यों को शुरू करवाने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने और ठेकेदार का चयन होने के बाद कार्यादेश जारी किए जाएंगे। इसके पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के वार्ड छह स्थित पुरानी अनाज मंडी में दुकानों के सामने फुटपाथ नहीं होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं गलियों की मरम्मत न होने से हालात दयनीय बने हुए थे। सबसे बुरे हालात बारिश के दिनों में होते थे जब लंबे समय तक जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। स्थानीय दुकानदारों व लोगों की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए नगर परिषद की ओर से एस्टीमेट बनवा निविदाएं आवंटित की गई है। इसके अलावा मंडी के दोनों मुख्य द्वारों का सुंदरीकरण करवाया जाएगा। इससे बाजार के प्रवेश मार्गों की सुंदरता बढ़ाने के साथ क्षेत्र को व्यवस्थित स्वरूप देने में मदद मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार स्थानीय दुकानदारों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क और गलियों के निर्माण पर रहेगा जोर
योजना के तहत राशिवासिया मार्केट की सड़क का निर्माण भी करवाया जाएगा। सड़क की बेहतर स्थिति से बाजार में आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। वहीं वार्ड की चार अन्य गलियों का निर्माण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में राहत मिलने की संभावना है।
नगर परिषद की ओर से इन विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित किए जाने के बाद अब आगे की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। कार्यादेश जारी होने पर निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे होंगे ताकि वार्ड में आवागमन की सुविधाएं बेहतर होने के साथ बाजार की व्यवस्था और सुंदरता में भी सुधार हो सके।

वर्सन:
वार्ड छह में विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। जल्दी ही निविदाएं खोल कार्य को गति देने का काम किया जाएगा। ताकि स्थानीय लोगों व वाहन वाहन चालकों को राहत मिल सके।--बक्सीराम सैनी, अध्यक्ष, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed