फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Development picks up pace, need for employment opportunities

Charkhi Dadri News: विकास ने पकड़ी रफ्तार, रोजगार के अवसरों की दरकार

Mon, 01 Jan 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 01 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Development picks up pace, need for employment opportunities
फोटो 01 दादरी में निर्माणाधीन लघु सचिवालय। संवाद
चरखी दादरी। चरखी दादरी जिले के लिए वर्ष 2023 का अंत सुखद रहा। वर्षों पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान के प्रयास धरातल पर दिखे। परिवहन व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में भी तीन बड़ी परियोजनाओं का रास्ता साफ हुआ। जिले के होनहारों ने वर्ष 2023 में चंद्रमा पर यान पहुंचाया तो वहीं खेलों में भी खूब मान बढ़ाया।
विज्ञापन

वर्ष 2024 जिले के लिए और सौगातें लेकर आएगा। इस साल जिले में 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकासपरक परियोजनाएं पूरी होंगी, जिनसे जिले की आबादी लाभान्वित होगी। अभी दादरी क्षेत्र में रोजगार के अवसर कम हैं। इसलिए यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग उठती रही है। उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में भी जल्द कोई बड़ी घोषणा करे। नववर्ष के आगमन पर पेश है अमर उजाला की विशेष रिपोर्ट...
विज्ञापन

जानिये... इन परियोजनाओं के पूरा होने से विकास को लगेंगे पंख, आमजन को मिलेगी बड़ी राहत
1- लघु सचिवालय : लघु सचिवालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। करीब 180 करोड़ रुपये की इस परियोजना का काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा। इसके बाद सभी विभागों के दफ्तरों की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी। इस समय विभागों के कार्यालय शहर में कई जगहों पर चल रहे हैं और इससे आमजन को दिक्कतें हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- शिक्षा : इस साल दादरी जिले में मेडिकल कॉलेज, दादरी राजकीय कॉलेज भवन का निर्माण कार्य और बौंदकलां राजकीय कॉलेज भवन के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। वहीं, बिरहीकलां डायट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने से शोध कार्य शुरू हो सकेंगे। वहीं, करीब 50 करोड़ रुपये से कई राजकीय स्कूल भवनों की दशा सुधरेगी।

3- स्वास्थ्य : इस साल कई स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार प्रस्तावित है। तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक माह के अंदर एक्स-रे जांच सुविधा शुरू हो जाएगी। अस्पताल में बाल नर्सरी भी बनकर तैयार हो जाएगी। आंखों के ऑपरेशन के लिए ओटी बनना है। सीटी स्कैन और एमआरआई सुविधा भी शुरू होनी है।

4- खेल : लंबे इंतजार के बाद इस साल जिलास्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण पूरा होगा। करीब 20.5 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण होगा। यहां 16 गेम कोर्ट की सुविधा मिलेगी। जिले के करीब पांच हजार खिलाड़ियों को स्टेडियम निर्माण का लाभ मिलेगा। वहीं, पिचौपाकलां में भी इस साल बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा।

5- शहरी विकास : शहर में हाल ही में छह कॉलोनियां वैध हुईं हैं। इनमें रहने वाले करीब दस हजार लोगों को इस साल मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, शहर के सुंदरीकरण की परियोजनाओं पर इस साल नगर परिषद काम पूरा करवाएगी। करीब ढाई करोड़ रुपये से शहर के पार्काें की दशा सुधरेगी और शॉपिंग कॉम्पलेक्स की सौगात भी मिलेगी।

6- पेयजल-सीवर : शहरी क्षेत्र में करीब 180 करोड़ रुपये के सीवर, पेयजल, स्टॉर्म वाटर परियोजना पर इस साल काम पूरा हो जाएगा। वहीं, बाढड़ा क्षेत्र के चालीस गांवों में पहली बार नहरी आपूर्ति करने की 100 करोड़ रुपये की परियोजना पर एक माह के अंदर ही काम पूरा हो जाएगा। कई गांवों के जलघरों में टैंकों की संख्या बढ़ाई जाएगी।






- संकल्प : आमजन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बदलेंगे जिला की तस्वीर

दादरी हलका में विकास कार्याें ने अब गति पकड़ ली है। इनका असर नववर्ष के मध्य तक नजर आएगा। वर्ष 2024 दादरी हलका और जिलावासियाें के लिए मंगलमय होगा। मेरी तरफ से सभी जिलावासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं। - सोमबीर सांगवान, विधायक, हलका दादरी।

सभी जिलावासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं। बाढड़ा हलका को वर्ष 2023 में कई सौगातें मिलीं और प्रयास रहेगा कि वर्ष 2024 में लोगाें की मांगों के अनुरूप विकास कार्य करवाए जाएं। बाढड़ा बाईपास बनने से विकास को गति मिलेगी। - नैना चौटाला, विधायक, हलका बाढड़ा।

सभी जिलावासियों को मेरी और जिला प्रशासन की तरफ से नववर्ष की हार्दिक बधाई। नववर्ष में आमजन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिले में विकास कार्य करवाए जाएंगे। बड़ी परियोजनाओं को सिरे चढ़ाना प्राथमिकता रहेगी। अतिक्रमण, ओवरलोडिंग, अवैध खनन रोकने और लिंगानुपात सुधारने आदि मुद्दों पर प्रशासन फोकस करेगा। - मनदीप कौर, डीसी, चरखी दादरी।


सभी जिलावासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं। शहर में इस वर्ष विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे जबकि सफाई व अन्य व्यवस्थाओं में सुधार कर आमजन को राहत दी जाएगी। जिला मुख्यालय की तर्ज पर दादरी शहर का सुंदरीकरण करवाया जाएगा। लोगों की मांग के अनुरूप नगर परिषद की ओर से विकास कार्य करवाए जाएंगे। - डॉ. जयेंद्र छिल्लर, एडीसी एवं नगर आयुक्त।



मेरी तरफ से सभी जिलावासियों को नए साल की बधाई। नववर्ष में पुलिस का पूरा फोकस अपराध के ग्राफ को नीचे लाने का रहेगा। वर्ष 2023 के अंत में युवाओं को खेल मैदान से जोड़ने की मुहिम शुरू की गई है। उसे नववर्ष में और आगे ले जाया जाएगा। अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। - नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed