फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Depot's buses fell short, 25 thousand women traveled

Charkhi Dadri News: डिपो की बसें पड़ी कम, 25 हजार महिलाओं ने किया सफर

Wed, 30 Aug 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Depot's buses fell short, 25 thousand women traveled
बस स्टैंड पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ के बीच बस में चढ़ने के लिए जद्दोजहद करती महिलाएं। 
चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व पर दादरी बस स्टैंड से पहले दिन 25 हजार महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। महिला यात्रियों की तादाद ज्यादा रहने से बसें कम पड़ गईं और अधिकारियों को लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़वाने पड़े। हालांकि बावजूद इसके महिलाओं को बूथों पर बस के लिए 30 मिनट से 60 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। प्राइवेट बसों में भी महिलाओं ने निशुल्क सफर किया।
विज्ञापन

डिपो अधिकारियों की ओर से रक्षाबंधन पर 105 बसों का संचालन किया गया। पहले दिन महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक, झज्जर, लोहारू आदि रूटों पर अधिक भीड़ के चलते अव्यवस्था रही। वहीं, सहकारी समितियों की छह बसें रोहतक रूट से गायब रहीं जिसके चलते रोहतक रूट पर सबसे अधिक भीड़ होने के चलते बसों के फेरे बढ़ाए गए।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे बाद अचानक बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ के चलते प्रबंधन को भी व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, निर्धारित रूटों के अलावा पहले दिन 19 बसों के अतिरिक्त फेरे लगाकर बहनों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। महिलाओं की उमड़ी भीड़ के कारण 105 बसें भी पर्याप्त नहीं रही। महेंद्रगढ़, नारनौल, रोहतक, झज्जर, बाढड़ा, सतनाली, लुहारू, कनीना व भिवानी रूटों पर 19 अतिरिक्त बसें चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर तैनात रहे 25 पुलिसकर्मी
पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस स्टैंड में 25 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई। वहीं, रोडवेज के भी 20 महिला- पुरुष कर्मचारी व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रहे। प्रबंधन की ओर से प्रत्येक बूथ पर एक निरीक्षक व उप निरीक्षक की तैनाती की गई। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक अधिक भीड़ रही जिसके कारण प्रबंधन की भी सांसें फूली रही।

खचाखच भरी रही बसें, खड़े होकर किया सफर
महिलाओं की अधिक भीड़ के चलते सीट नहीं मिलने व बसों में खचाखच भीड़ होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर हालात ऐसे थे कि जिस भी रूट की बस बूथ पर लगती तो वह महज पांच मिनट में ही खचाखच भर जाती। अधिकांश बसों की सीटिंग पांच मिनट मे ही फूल हो गई और महिला यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।


महिला यात्रियों की पहले दिन भीड़ ज्यादा रही। इसके चलते कुछ लोकल रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए गए। देर शाम तक दादरी डिपो से बसों का संचालन किया गया। करीब 25 हजार महिलाओं ने गंतव्य तक निशुल्क यात्रा की।
-दीपक कुमार, टीएम, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed