{"_id":"65eb6f5a91f8ee6b9300fc49","slug":"department-will-run-door-to-door-campaign-to-increase-the-number-of-students-in-government-schools-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114677-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग चलाएगा डोर-टू-डोर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग चलाएगा डोर-टू-डोर अभियान
Sat, 09 Mar 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग की ओर से नए शिक्षा सत्र में दाखिला संख्या बढ़ाने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा ताकि राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जा सके। राजकीय स्कूलों में घटती छात्र संख्या चिंता का विषय है। यही वजह है कि शिक्षकों के नए पद सृजित नहीं हो पा रहे हैं।
सत्र 2023 में जिले में पहली से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की कुल संख्या 45131 थी। जिले में कुल अध्यापक 2780 हैं। वहीं, 19 मॉडल संस्कृति स्कूल सहित करीब 365 राजकीय स्कूल हैं। कोरोना काल में राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई थी। उस समय ऑनलाइन कक्षाएं लग रही थी। प्राइवेट स्कूलाें की फीस से बचने के लिए अभिभावकों ने राजकीय सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करवाना उचित समझा।
वहीं, कोरोना काल के बाद विद्यार्थियों की संख्या फिर घटने लगी। अब घटती विद्यार्थियों की संख्या को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक वर्ग चिंतित हैं। शिक्षकों को पद खत्म होने का डर सता रहा है। इन तमाम बिंदुओं को देखते हुए शिक्षा विभाग जल्द ही डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाने जा रहा है ताकि अभिभावकों से संपर्क कर विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
गत माह किया गया था सर्वे
पिछले माह विभाग की ओर से ड्रॉप आउट बच्चों का सर्वे भी करवाया जा चुका है। किसी कारणवश बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की पहचान कर उनका स्कूलों में दाखिला करवाने की प्रक्रिया की चलाई जा रही है ताकि ऐसे बच्चे समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। एक अप्रैल से शिक्षा विभाग दाखिला प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। एक अप्रैल को प्रवेश उत्सव भी मनाया जाता है।
वर्जन:-स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए विभाग जल्द ही डोर-टू-डोर संपर्क अभियान शुरू करने जा रहा है ताकि छात्र संख्या बढ़ाई जा सके। पढ़ाई बीच में ही छोड़ने वाले बच्चों से भी संपर्क किया जाना है। शिक्षक इस मुहिम में अपना योगदान दें। अभिभावकों से संपर्क करें।
राजबाला फौगाट, बीईओ, बौंदकलां ब्लॉक