फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Department will extend the life of 45 year old sewer lines by 50 years

Charkhi Dadri News: 45 साल पुरानी सीवर लाइनों की मियाद 50 साल और बढ़ाएगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Department will extend the life of 45 year old sewer lines by 50 years
सीवर लाइनों से पानी के उठान के लिए घिकाड़ा मोड़ पर लगा पंप सेट।
चरखी दादरी। शहर के अंदरूनी भागों में जनस्वास्थ्य विभाग सीवर की डैमेज मेन लाइनों को बदलने के बजाय नई तकनीक से इन्हें ठीक करेगा। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि लेमिनेशन तकनीक से ये सीवर लाइनें अगले 50 साल और चल सकेंगी। इसके लिए सीवर लाइन पर नई तकनीक सीआईपीपी के जरिये प्लास्टिक का लेमिनेशन किया जाएगा, जिससे पुराने पाइपों को बदलना नहीं पड़ेगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने टेंडर आमंत्रित कर दिया है। वर्क अलॉट होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में करीब 45 साल पुरानी सीवर लाइनें हैं जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे सीवर का पानी पेयजल लाइनों में भी मिक्स हो जाता है। शहर में सीवर व्यवस्था पिछले करीब पांच सालों से बुरी तरह बिगड़ी हुई है। खासकर बारिश के मौसम में तो हालात खराब हो जाते हैं। पानी की निकासी का प्रबंध नहीं होने से बाजारों में पानी भर जाता है। मेन बाजार ही नहीं कॉलोनियों में भी सीवर लाइनें ठप हैं, जिससे सीवर बैक मार रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए 60 करोड़ का बजट मंजूर हो चुका है। 16 करोड़ का बजट बारिश के पानी की निकासी के लिए सिस्टम को सुधारने के लिए है। शहर में करीब 175 किलोमीटर लंबी सीवर पाइप लाइन हैं। अब विभाग नई तकनीक के जरिए सीवर सिस्टम को सुधारने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत अब नगर के अंदरूनी भागों में विभाग सीआईपीपी तकनीक के जरिये सीवर की कंडम लाइनों को प्लास्टिक लेयर करेगा। इससे कंडम लाइनें नया रूप ले लेंगी और पाइप की मियाद 50 साल और बढ़ जाएगी। पाइप के टूटने का अंदेशा भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन क्षेत्रों में होगा काम
विभाग रोहतक चौक से सरदार झाडू सिंह चौक, झज्जर रोड होते तिकोना पार्क तक सीवर लाइन को प्लास्टिक की लेयर करेगा। इससे पाइप को मजबूती मिलेगी। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है और आने वाले कुछ दिन में वर्क अलॉट होते ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। इससे शहर के बाजारों व अन्य भागों में जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। पानी की निकासी का कार्य आसान हो जाएगा।

- व्यवस्था में सुधार के लिए अन्य बिंदुओं पर भी काम कर रहा विभाग
बता दें कि दो साल की कागजी प्रक्रिया व शहरवासियों की पुरजोर मांग के चलते इस प्राेजेक्ट को मंजूरी मिली है। अब लोगों को सीवर व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। विभाग इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में नए पंपिंग सिस्टम भी बना रहा है ताकि पानी का नियमित रूप से उठान होता रहे। शहर के तिकोना पार्क से दिल्ली रोड एसटीपी तक मेन लाइन भी बिछाई जानी है।



वर्जन:
इस नई तकनीक से शहर के अंदरूनी भागों में सीवर लाइनों की दुरुस्त किया जाएगा। कंडम हो चुकी पाइप लाइनों को लेमिनेशन किया जाएगा। इससे इन पाइप की मियाद 50 साल तक बढ़ जाएगी और लीकेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी। जल्द ही यह काम शुरू होने की उम्मीद है।
-बीके जावला, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed