{"_id":"67dc57844d0642746309fc4a","slug":"deo-sdm-and-board-chairman-flying-squads-inspected-29-examination-centers-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-133688-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डीईओ,एसडीएम और बोर्ड चेयरमैन उड़नदस्तों ने 29 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डीईओ,एसडीएम और बोर्ड चेयरमैन उड़नदस्तों ने 29 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
जिले के परीक्षा केंद्र में पेपर संबंधी समीक्षा करते हुए प्लाइंग टीम
चरखी दादरी। शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा के लिए वीरवार को 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए। शिक्षा बोर्ड प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता,डीईओ,एसडीएम व बोर्ड चेयरमैन के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वीरवार को अनुचित साधन का प्रयोग करने का कोई मामला सामने नहीं आया।
शिक्षा बोर्ड उड़नदस्ता इंचार्ज ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि परीक्षा शुरू होते ही केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि डीईओ, एसडीएम व बोर्ड चेयरमैन के उड़नदस्तों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रश्न-पत्र उड़नदस्ता ने गांव मिसरी, सांवड़, बौंद कलां व रानीला परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान यूएमसी का कोई मामला सामने नहीं आया।
विदित रहे जिला में एक ही दिन में 27 यूएमसी बनने के बाद शिक्षा बोर्ड व स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। उसके बाद शिक्षा विभाग,प्रशासन व पुलिस की मदद से नकल रोकने पर काफी हद तक अंकुश लगा है। परीक्षा केंद्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रखा है। परीक्षा केंद्रों में अब बाहरी हस्तक्षेप कम ही देखने में आ रहा है।