फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DEO Office Case: The ruling leaders ended the fast unto death of teachers

डीईओ कार्यालय प्रकरण: सत्ताधारी नेताओं ने खत्म कराया शिक्षकों का आमरण अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
DEO Office Case: The ruling leaders ended the fast unto death of teachers
चरखी दादरी। डीईओ कार्यालय में गत दो सप्ताह पहले हुई मारपीट की घटना के विरोध में लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने आमरण अनशन तीसरे दिन खत्म कर दिया है। उन्होंने विधायक सोमबीर सांगवान और भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार के आश्वासन पर अनशन खत्म किया है। इन दोनों ने प्रदर्शनकारियों को मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस मामले में दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी न होने पर शिक्षकों ने गत शुक्रवार से लघु सचिवालय में आमरण अनशन शुरू किया था। यह अनशन शनिवार को भी जारी रहा। रविवार को अनशन स्थल पर विधायक सोमबीर सांगवान पहुंचे। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की मांगों पर अगले एक सप्ताह में नियमानुसार कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अनशन पर बैठने से स्कूलों में पढ़ाई बाधित होती है, इसलिए उनका आग्रह मानकर अपने आंदोलन को स्थगित कर दें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों पर कार्रवाई कराने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद आमरण अनशन पर बैठे शिक्षकों व हरियाणा अध्यापक संघ से जुड़े नेताओं ने विधायक का आग्रह मानते हुए कहा कि फिलहाल वे आगामी 15 दिन के लिए अपने आंदोलन को स्थगित कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो दोबारा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। विधायक सोमबीर सांगवान ने आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक राजेश सांगवान, जगमेंद्र छिल्लर, संजीव को जूस पिलाकर अनशन स्थगित करवाया। इस दौरान मौके पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक विरेंद्र फौगाट और भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार ने भी शिक्षकों को उचित कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
शिक्षकों के आमरण अनशन को दादरी स्टोन क्रशर एसोसिएशन के प्रधान सोमबीर घसौला, अध्यापक संघ के कानूनी सलाहकार एडवोकेट संजीव तक्षक, चेयरमैन अजय चाहार, सोम चरखी, ओमबीर राणा, जयबीर बादल, परमजीत शर्मा, विक्रम सांगवान, रामअवतार पूनिया, जयभगवान, जयवीर घसौला, ईश्वर डोहकी, अनिल फौगाट, कुलदीप सहजलान, संजय फौगाट, पूर्णचंद थालौर व जिले सिंह पिलानियां ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed