फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dense fog slows down movement of people, delays buses and trains, reduces visibility to 10 metres, disrupts normal life

Charkhi Dadri News: घनी धुंध ने थामी रफ्तार, बस-ट्रेनें लेट, 10 मीटर तक सिमटी दृश्यता, जनजीवन प्रभावित

Mon, 22 Dec 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 22 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dense fog slows down movement of people, delays buses and trains, reduces visibility to 10 metres, disrupts normal life
दादरी में घनी धुंध के बीच से गुजरते वाहन। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में सोमवार सुबह घनी धुंध ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। हालात ऐसे बने कि दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर तक सिमट गई। धुंध से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई, वहीं रेल और रोडवेज परिवहन व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। सुबह के समय घरों से दफ्तर, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए निकले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घनी धुंध के चलते हरियाणा रोडवेज की बस सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर बस चालकों ने गति बेहद धीमी रखी। कई रूटों पर बसें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं, जबकि कुछ बसें रास्ते में भी रेंगती नजर आईं। इससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब रही, जहां बसों की आवाजाही देर से शुरू हो सकी।
विज्ञापन

रेल यातायात भी प्रभावित
धुंध का सीधा असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला। दादरी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक की देरी से चलीं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति सीमित रखी, जिससे समय-सारिणी पूरी तरह बिगड़ गई। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को ठंड में लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी से होकर गुजरने वाली ढहर का बालाजी एक्सप्रेस, जो रेवाड़ी की ओर जाती है, अपने निर्धारित समय 5:17 बजे के बजाय 5:42 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार हरियाणा एक्सप्रेस 5:42 बजे के स्थान पर 6:35 बजे आई, जबकि भिवानी-मथुरा एक्सप्रेस तय समय 6:22 बजे की बजाय 6:56 बजे दादरी पहुंची। इसके अलावा अन्य पैसेंजर ट्रेनों में भी औसतन 20 से 40 मिनट तक की देरी दर्ज की गई।
सड़कों पर रेंगते वाहन
रेल ही नहीं, बल्कि सड़कों पर भी हालात चिंताजनक बने रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य सड़कों और शहर के आंतरिक मार्गों पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। वाहन चालकों को फॉग लाइट जलाकर बेहद सतर्कता के साथ सफर करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दृश्यता कम होने से दूरी का सही अंदाजा नहीं लग पा रहा था जिससे हादसों का खतरा बना रहा, हालांकि किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली।

पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धुंध के दौरान तेज गति, ओवरटेक और लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। चालकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने, हेडलाइट व फॉग लाइट का प्रयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय धुंध बने रहने की संभावना है। ऐसे में आमजन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed