फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dengue figure reached 147, highest number of cases after the formation of the district

डेंगू का आंकड़ा पहुंचा 147, जिला बनने के बाद सर्वाधिक केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue figure reached 147, highest number of cases after the formation of the district
फॉगिंग करते हुए नप कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोना महामारी के बाद अब जिले में डेंगू खतरनाक रूप लेता जा रहा है। जिले में हर दिन डेंगू की मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी जिले में 12 लोगों को डेंगू हुआ। इससे अब डेंगू पीड़ितों को आंकड़ा 147 पहुंच गया है। इससे पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड टूटा है और जिला बनने के बाद एक साल में सर्वाधिक केस मिले हैं। इस बार लिए सैंपल में हर तीसरा व्यक्ति डेंगू से पीड़ित है। राहत की बात यह है कि इस साल डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है और संक्रमित मिले 147 लोगों में से 120 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 27 फिलहाल उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान विभिन्न कॉलोनियों में हुए जलभराव का अब असर दिखा रहा है। अभी भी शहर में खाली प्लॉटों में पानी की निकासी नहीं हुई है। इसके चलते डेंगू का प्रकोप जिले में बढ़ता जा रहा है। पिछले छह दिनों में 66 नए केस मिल चुके हैं। मंगलवार को 12 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में डेंगू के जो केस सामने आए हैं उनमें से 112 शहर और 35 गांवों के रहने वाले हैं। फिलहाल डेंगू के 27 मरीज निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। सिविल अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में कोई भी डेंगू मरीज उपचाराधीन नहीं हैं। सितंबर में डेंगू का प्रकोप देखने को मिला था। अब तक जिले में 40 से अधिक जगहों पर डेंगू केस सामने आ चुके हैं। अक्तूबर डेंगू पीड़ितों का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। अगर अगस्त के 25 दिनों की बात करें तो 120 केस मिल चुके हैं। शहर में धड़ाधड़ केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन

दस सैंपल की रिपोर्ट लंबित
इस साल जिले में डेंगू जांच के लिए 410 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 147 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करीब दस सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। इस लिहाज से हर तीसरे सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले साल स्वास्थ्य विभाग ने कुल 369 सैंपल लिए थे और 138 केस सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के लोग बने डेंगू का शिकार
इस साल अब तक गोरिया, मालकोष, रणकौली, बालरोड, झोझू खुर्द, मानकावास, वार्ड-14, वार्ड-10, वार्ड-4, आदर्श धर्मशाला क्षेत्र, वार्ड-17, आश्रम रोड, छोटी बाजारी, बड़ा शिव मंदिर, शिव स्कूल के समीप, रावलधी, झोझूकलां, चांगरोड, बौंदकलां, एमसी कॉलोनी, प्रेम नगर, समसपुर, खेड़ी बूरा, महराणा, ढाणी फौगाट, घिकाड़ा रोड, वार्ड-19, लाधान पाना, पुरानी अनाज मंडी, झज्जर घाटी, रोहतक चौक, रविदास बस्ती,, एपीजे कॉलेज क्षेत्र, महेंद्रगढ़ चुंगी और वार्ड- आठ में डेंगू के मरीज मिले हैं।
प्लॉटों से नहीं हुई निकासी, रिमाइंडर भेजेगा स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर को 51 जोन में बांटकर सर्वे कर चुकी है। टीम को 289 प्लॉटों में पानी भरा मिला और इन प्लॉट मालिकों को निकासी के लिए दो दिन का समय दिया गया था। यह समयावधि पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी ज्यादातर जगहों पर स्थिति जस की तस बनी है। अब स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन को इस संबंध में रिमाइंडर भेजने की तैयारी में है।

-ये हे पिछले तीन सालों की स्थिति
साल डेंगू केस मौत
2021 147 0
2020 138 0
2017 26 0
(नोट 2021 के आंकड़े 26 अक्तूबर तक के हैं।)
----
वर्जन::
डेंगू के 12 नए केस सामने आने के बाद जिले में पीड़ितों की संख्या 147 पहुंच गई है। पिछले साल 138 केस दादरी में पाए गए थे। मंगलवार शाम तक निजी अस्पतालों में डेंगू के 27 मरीज उपचाराधीन हैं। शहर के प्लॉटों में भरे बारिश के पानी की निकासी के लिए जल्द ही प्रशासन को रिमाइंडर भेजेंगे।
डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं डेंगू नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed