{"_id":"673a61a1a7da5fa629094104","slug":"dengu-patient-increased-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-126457-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन दिन में मिले 6 डेंगू पॉजिटिव, 110 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन दिन में मिले 6 डेंगू पॉजिटिव, 110 पहुंची संख्या
Mon, 18 Nov 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
सर्दी का सीजन शुरू होने और स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। दो दिन पहले जिले में मरीजों की संख्या, जहां 104 तक बताई गई थी, वहीं, दो तीन दिन में 6 पॉजिटिव और मिलने के बाद कुल संख्या 110 तक पहुंच गई है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर दवा का छिड़काव करवा रहे हैं। वहीं, लगातार फॉगिंग भी करवाई जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू बुखार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार घरों में लारवा की जांच कर रहा है। वहीं, संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर उनकी जांच कर रहा है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 20,56,817 घरों की जांच की है। जहां 3,961 घरों में लारवा पाया गया है। इसके साथ ही 28,05,522 कंटेनरों की जांच में 4,030 में डेंगू का लारवा पाया गया।
विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 11,00 बुखार के संदिग्ध लोगों के खून के नमूने लेकर जांच करवाई, तो 110 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। विभाग की ओर से डेंगू प्रभावित क्षेत्र में घरों में डोर-टू-डोर दवा का छिड़काव व खून जांच की प्रक्रिया चल रही है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अधिक संख्या में डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जहां शहर में कुल 45 मरीज पाए गए हैं, वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 65 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
युवाओं की संख्या है अधिक
आयु मरीज मिले
0-5 01
6-15 26
16- 45 76
45 से अधिक 07
वर्सन:
सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही डेंगू का लारवा भी समाप्त हो रहा है। हमारे कर्मचारी लगातार डेंगू बुखार से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, वहीं, क्षेत्र में जरूरत के अनुसार दवा वितरण व स्प्रे का छिड़काव करवा रहे हैं।
-मुकेश सांगवान, निरीक्षक डेंगू व मलेरिया
फोटो-29
पानी की टंकी में डेंगू लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद