{"_id":"6692f723bcc4589703087274","slug":"demand-for-tubewell-connection-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-120377-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन जल्द जारी करे सरकार : रघबीर छिल्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन जल्द जारी करे सरकार : रघबीर छिल्लर
Sun, 14 Jul 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रदेश के बिजली मंत्री ने बिजली निगम के पास आवेदन करने वाले सभी किसानों को 31 दिसंबर तक ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक यह घोषणा पूरी नहीं हुई है। किसानों को कनेक्शन के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ये बातें हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के पूर्व चेयरमैन व पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने कहीं।
उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ता पर एफएसए बढ़ा कर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस राज में एफएसए चार्ज उपभोक्ताओं से वसूलने के बजाय सरकार वहन करती थी। भाजपा सरकार आम उपभोक्ता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। बाढड़ा क्षेत्र के किसान लंबे समय से ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं। किसान प्रतिभूति राशि भी काफी समय पहले विभाग को जमा करवा रखी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जले हुए मीटर व पुराने मीटरों को नहीं बदला गया।
फोटो - 10
पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर। स्रोत : स्वयं