फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Demand for the transfer of Commissioner Munish Sharma, lawyers submitted a memorandum to the Chief Secretary.

Charkhi Dadri News: उपायुक्त मुनीश शर्मा के तबादले की मांग, अधिवक्ताओं ने मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for the transfer of Commissioner Munish Sharma, lawyers submitted a memorandum to the Chief Secretary.
नगराधीश जितेंद्र कुमार को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचा शिष्टमंडल। स्रोत: विज्ञप्ति
चरखी दादरी। जिले के अधिवक्ताओं और नागरिकों ने उपायुक्त मुनीश शर्मा के तबादले की मांग की है। बुधवार को अधिवक्ता संजीव तक्षक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें जिले के विकास के मद्देनजर यह मांग उठाई गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मुनीश शर्मा अपनी तैनाती के दौरान अपनी कोठी से बाहर कम ही निकले हैं और कैंप कार्यालय को ही विश्राम गृह बना रखा है। आम जनता को इस बात का आभास भी नहीं होता कि दादरी जिले में उपायुक्त मौजूद हैं या नहीं। इससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ रही है। उपायुक्त की अनुपस्थिति में सरल केंद्र जैसे कार्यालयों में लूट-खसोट चल रही है और सरकार की रोक के बावजूद 7-ए की रजिस्ट्री अधिकारियों की मिलीभगत से खुलकर हो रही हैं।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के सीसीटीवी फुटेज में भी उपायुक्त की उपस्थिति न के बराबर मिली। कष्ट निवारण समिति में भी उपायुक्त का सक्रिय योगदान न के बराबर है। आरोप है कि उपायुक्त ने जिले के प्रमुख भ्रष्टाचार के मामलों जैसे ओवरलोडिंग, माइनिंग और जर्जर नेशनल हाईवे की शिकायतों को समाधान करवाने के बजाय ग्रीवांस कमेटी की सूची से हटा दिया। इस मौके पर अधिवक्ता प्रदीप कालीरमण, प्रशांत गहलावत, प्रवीन तक्षक, अमित गांधी, रविंद्र सांगवान, मोहित चौधरी, राजा गोदारा, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed