फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Deficiencies in fire safety arrangements found during inspection of MCH Hospital

Charkhi Dadri News: एमसीएच अस्पताल के निरीक्षण में अग्निशमन व्यवस्था में मिलीं खामियां

Sat, 25 Jul 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies in fire safety arrangements found during inspection of MCH Hospital
मरीजों से बात करते हुए चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सरदार झाड़ू सिंह चौक स्थित मातृ शिशु अस्पताल में शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। हरियाणा राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अग्निशमन व्यवस्था में कुछ कमियां भी सामने आईं जिनके संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नहीं मिली एक्सपायर डेट : निरीक्षण के दौरान एमसीएच यूनिट में लगा अग्निशमन यंत्र बंद मिला। साथ ही अग्निशमन यंत्र पर उसकी एक्सपायरी से संबंधित जानकारी भी अंकित नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेने पर बताया गया कि भवन निर्माण से जुड़े कार्य अभी पूरी तरह पूरे नहीं हुए हैं और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा भवन व उपकरणों को अभी तक स्वास्थ्य विभाग के हवाले नहीं किया गया है। इसी कारण कुछ तकनीकी प्रक्रियाएं लंबित हैं।

चिकित्सकों के साथ की बैठक : निरीक्षण से पहले टीम ने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में मरीजों की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, बाल संरक्षण से जुड़े मानकों तथा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि लंबित कार्यों को जल्द पूरा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी ताकि मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed