{"_id":"6753550874c5512b400b1706","slug":"death-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127525-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुण्यतिथि पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुण्यतिथि पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन
Sat, 07 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
बिरोहड़ स्थित एचडी स्कूल में बाबा साहेब को नमन करते शिक्षक और विद्यार्थी।
चरखी दादरी। बिरोहड़ गांव स्थित एचडी स्कूल में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के निदेशक बलराज फोगाट ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित संविधान दिया, जो हमारे समाज का मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम में प्राचार्या नमिता दास ने भी छात्रों को प्रेरित किया। संवाद
बाबा साहब ने वंचितों को दिलाया हक : जय सिंह
बौंदकलां। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर गांव झींझर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सूर्याेदय महिला विकास समिति के चेयरमैन जय सिंह कटारिया की अगुवाई में एकजुट समाज के लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कटारिया ने कहा कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर केवल एक व्यक्ति भर नहीं थे, बल्कि वह तो ज्ञान की धारा थे जिसने समाज के वंचितों और दबे-कुचलों को जीवन में आगे बढ़ना सिखाया। अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो एकजुट होकर चलें। इस मौके पर राजकुमार रंगा, हरिराम रंगा, संजय फोगाट, बलजीत सरोहा, भीम सिंह, जयपाल ग्रेवाल, हवा सिंह आदि मौजूद रहे।
बाबा साहेब को कबीरनगर में दी श्रद्धांजलि
चरखी दादरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुण्यतिथि पर कबीरनगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नमन किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलराज खरेरा ने बाबा साहेब का योगदान बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश काकरान ने भी डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रामधन, संजय डाबला, कृष्ण, नसीब, कृष्ण और कृपाल आदि मौजूद रहे।