फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body thrown on the banks of Johad after killing the old man in Santore

सांतोर में वृद्ध की हत्या कर जोहड़ किनारे फेंका शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown on the banks of Johad after killing the old man in Santore
मृतक धर्मपाल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सांतौर निवासी वृद्ध धर्मपाल (72) की हत्या कर शव जोहड़ किनारे फेंक दिया गया। मृतक के परिजनों ने भी हत्या का अंदेशा जताया है। ग्रामीण की हत्या से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने वीरवार दोपहर बाद सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के छोटे बेटे सुभाष के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुभाष ने बताया कि उनके पिता धर्मपाल पशुपालन करते थे। वो पशुओं की रखवाली के लिए प्लॉट में रहते थे। उनका पूरा परिवार घर पर रहता है, जिसकी प्लाट से दूरी करीब 300 मीटर है। बुधवार रात करीब 8.30 बजे वह पत्नी के साथ किसी काम से प्लाट में गया था। प्लाट में उनके पिता धर्मपाल किसी और गांव निवासी एक व्यक्ति शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनसे शराब पीने वाले व्यक्ति से कहासुनी हो रही थी। उसने उस ओर ध्यान नहीं दिया और काम निपटाने के बाद घर आ गया। सुबह जब उसकी मां और बहन प्लॉट में पहुंची, तो उनके पिता धर्मपाल उन्हें वहां नहीं मिले। प्लाट से बाहर आकर जब उन्होंने खोजबीन शुरू की, तो उनके पिता का शव जोहड़ किनारे मिला। सुभाष के अनुसार जोहड़ में काफी कम पानी है। धर्मपाल के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिसके आधार पर परिजनों को हत्या का शक हुआ।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही इमलोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सदर थाना प्रभारी बीर सिंह और डीएसपी जोगेंद्र सिंह भी पहुंच गए। इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। दोपहर को शव सांतौर से पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतक धर्मपाल के सिर, माथा, नाक और छाती पर चोट के निशान मिले हैं। उसके शरीर पर काफी गहरे घाव हैं। इससे प्रतीत होता है कि तेजधार हथियार से उस पर हमला किया गया है। हालांकि पुलिस को जोहड़ या प्लॉट से कोई ऐसा हथियार बरामद नहीं हुआ है।
मृतक के हैं आठ बच्चे
मृतक धर्मपाल के आठ बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे व चार बेटियां हैं। उसके सात बच्चे शादीशुदा हैं, जबकि सबसे छोटी बेटी कुंवारी है। मृतक के परिजनों के अनुसार धर्मपाल की ऐसी कोई रंजिश नहीं थी। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं।

इस संबंध में मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या में केस दर्ज कर लिया है। चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। - राकेश कुमार, एएसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed