फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body of person was thrown into canal to dispose of it after murder in Dadri

Dadri: हत्या के बाद ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंका गया था व्यक्ति का शव, शरीर पर 7 चोटें मिलने पर खुला राज

Sun, 14 Apr 2024 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Apr 2024 11:59 AM IST
सार

अरुण पुत्र ने बताया कि वह सिंचाई विभाग लोहारू वाटर सर्विस (1) बधवाना हेड पर गेज देखने के लिए पुल पर पहुंचा तो एक व्यक्ति का शव  दिखाई दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Dead body of person was thrown into canal to dispose of it after murder in Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में 11 अप्रैल को जिले के गांव बिगोवा के समीप नहर में मिले शव का सदर थाना पुलिस ने रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर के अंगों पर 7 चोटें मिली हैं जिससे उसकी हत्या करने की पुष्टि हुई है। वहीं, पुलिस ने सिंचाई विभाग कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने संबंधी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिगोवा निवासी अरुण पुत्र सुरेश कुमार ने बताया कि वो सिंचाई विभाग लोहारू वाटर सर्विस (1) बधवाना हैड 42400 पर डैली वेज पर कार्यरत है।  11 अप्रैल को सुबह 6 बजे वो गेज देखने के लिए पुल पर पहुंचा तो एक व्यक्ति का शव लोहे के गाटर में पुल के पास फंसा मिला। इसके तुरंत बाद उसने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने 12 अप्रैल को रोहतक पीजीआई में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और इसकी रिपोर्ट अब पुलिस को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक व्यक्ति को काफी चोटें मारी गईं और इन चोटों के कारण उसकी मृत्यु हुई है। वहीं, शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नहर में फेंका गया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे सिविल अस्पताल में भी रखवाया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के इन अंगों पर मिले चोटे के निशान
खोपड़ी में एक घाव मिला। इसके अलावा जबड़े की हड्डियां भी टूटी मिली। थोड़ी के समीप और होंठ पर भी घाव मिला। इसके अलावा कंधे पर भी चोटे के निशान मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed