फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree on a farm

Charkhi Dadri News: खेत पर पेड़ से लटका मिला लग्न न आने से आहत युवक का शव

Wed, 13 Mar 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 13 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree on a farm
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव भागेश्वरी निवासी एक युवक का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि लग्न न आने से आहत होकर उसने खेत पर जाकर फंदा लगा लिया। मंगलवार को अचीनाताल चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सतीश कुमार ने बताया कि वे तीन भाई-बहन हैं। पवन कुमार उनमें सबसे छोटा था। हापुड़ यूपी से उसका लग्न गत नौ मार्च को आना था, लेकिन किसी कारणवश लग्न समय पर नहीं आ पाया। इससे पवन नाराज था। इससे आहत होकर वह बिन बताए घर से निकल गया। उन्होंने रविवार को अचीना पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन




सतीश कुमार ने बताया कि छोटे भाई पवन से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद आता रहा। घटना के तीसरे दिन सोमवार शाम करीब पांच बजे पवन कोहलावास के पास खेत के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। इसके बाद खेतों में फसल देखने पहुंचे किसान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल परमवीर सिंह ने बताया कि मृतक ने सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed