{"_id":"6090438f8ebc3ef5e4393b9c","slug":"day-2-1377-people-aged-between-18-and-44-get-vaccinated-charkhidadri-news-rtk607072068","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा दिन: 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के 1377 लोगों को लगाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा दिन: 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के 1377 लोगों को लगाई वैक्सीन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के 1377 लोगों को वैक्सीन लगाई। 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। सिविल अस्पताल में सबसे अधिक वैक्सीनेशन किया गया। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि दो दिन में 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के 1943 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 17 जगहों पर सेशन लगाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरूआत में जिले में दो मई से हुई है। एक मई को वैक्सीन की कमी के चलते वैक्सीनेशन नहीं किया गया था। रविवार को विभाग ने सात जगहों पर सेशन लगाकर 566 लोगों को कवर किया था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन सेशनों की संख्या बढ़ाकर 17 कर दी।
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज आशीष मान ने बताया कि सोमवार को सिविल अस्पताल में 86 लोगों को और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 104 लोगों को वैक्सीन लगाई। एमसीएच में 77, बौंदकलां में 76, अचीना में 80, रानीला में 79, सांवड़ में 78, झोझूकलां में 50, बलकरा में 90, संतोकपुरा में 95, मानकावास में 85, माई कलां में 77, गोपी में 97, बाढड़ा में 80, हड़ौदी में 77, कादमा में 63 और छपार में 83 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।