फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   DAP shortage: Farmers created ruckus over non-availability of fertilizers

डीएपी किल्लत : किसानों ने खाद न मिलने पर किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
DAP shortage: Farmers created ruckus over non-availability of fertilizers
किसानों से बातचीत करते कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। किसानों के लिए डीएपी खाद का इंतजार लंबा होता जा रहा है। डीसी के मिले आश्वासन के बाद वीरवार को खाद मिलने की उम्मीद में अनाज मंडी पहुंचे किसानों के हाथों सिर्फ निराशा लगी। इससे आक्रोशित किसानों ने मंडी का गेट बंद किया दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें खाद के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। इसके बाद आक्रोशित किसान विधायक सोमबीर सांगवान के वीरवार शाम तक खाद का इंतजार करने की अपील पर माने। किसानों ने विधायक के सामने स्पष्ट कह दिया कि यह आखिरी इंतजार है और शुक्रवार को आर-पार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि खाद वितरण न होने पर मंगलवार को पहले किसानों ने मंडी के गेट को ताला जड़ा था और शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे थे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक नारेबाजी करने के बाद किसानों के बीच पहुंचकर डीसी प्रदीप गोदारा ने बुधवार शाम तक खाद मंगवाने और वीरवार सुबह वितरण करने का आश्वासन दिया था। उनके आश्वासन से संतुष्ट होकर किसान लौट गए थे। बुधवार को भी किसान मंडी पहुंचे लेकिन खाद न होने की बात सुनकर लौट गए। वीरवार को खाद मिलने की उम्मीद में किसान पुरानी अनाज मंडी पहुंचे, लेकिन पहले वाला ही जवाब मिला। खाद वितरण वीरवार को भी न होने की बात सुनकर किसान भड़क गए और उन्होंने चार दिन में तीसरी बाद मंडी का गेट बंद कर दिया। करीब आधे घंटे बाद विधायक सोमबीर सांगवान किसानों के बीच पहुंचे। उनसे किसानों ने कहा कि आपने और डीसी ने वीरवार को खाद वितरण करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन यहां स्थिति पहले जैसी ही है। इसके बाद विधायक ने फोन पर अधिकारियों से बातचीत की और फिर किसानों से वीरवार शाम तक इंतजार करने की अपील की। वहीं, किसानों ने विधायक की अपील मानते हुए शर्त रखी कि अगर शुक्रवार को खाद वितरण नहीं हुआ तो किसानों के हर फैसले में आपको साथ देना होगा। विधायक के हामीं भरने पर किसानों ने मंडी का गेट खोल दिया। इसके बाद कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जसवंत सहारण किसानों के बीच पहुंचे और उन्होंने शुक्रवार को खाद वितरित करवाने का आश्वासन दिया। सत्यवान, माया देवी, सुशीला, दिलबाग, संजय लांबा कृष्ण पाडवान, कर्मबीर, दीपक गौठड़ा, सूरजकौर दुधवा आदि किसानों ने कहा कि खाद के लिए उन्हें लगातार आश्वासन मिले रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। यह उनका आखिरी इंतजार है और शुक्रवार को आर-पार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी से गाली गलौज कर फरार हुआ युवक
पुरानी अनाज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र के बाहर मौजूद लोगों ने जमकर बवाल काटा। खाद वितरण न होने की बात सुनकर एक युवक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। एक पुलिसकर्मी के समझाने पर भी उक्त युवक बाज नहीं आया। जब पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वो भीड़ की आड़ में वहां से खिसक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आज पहुंचेंगे 16 हजार बैग
किसानों को शांत करने पहुंचे कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जसवंत सराहरण करीब दस बजे मंडी पहुंचे। उन्होंने बताया कि सांतरोड़ के अलावा एक अन्य जगह से खाद की खेप मंगवाई गई है। वीरवार रात तक जिले में करीब 16 हजार बैग पहुंच जाएंगे और शुक्रवार सुबह पारदर्शी तरीके से इन बैग का वितरण करवाया जाएगा।

मेरी अपील पर किसान मान गए और उन्होंने मंडी का गेट खोल दिया। अगर शुक्रवार तक खाद वितरण नहीं हुआ तो फिर किसान जो फैसला लेंगे, मैं उसमें साथ हूं।
सोमबीर सांगवान, विधायक
रैक लग चुके हैं और वीरवार रात तक जिले में खाद पहुंच जाएगी। शुक्रवार सुबह खाद केंद्र पर पारदर्शी तरीके से हम वितरण करवा देंगे। स्टॉक कम मिलने के कारण जिले में खाद किल्लत बनी है।
जसवंत सहारण, डिप्टी डायरेक्टर, कृषि विभाग

   खाद वितरण की उम्मीद पर वीरवार सुबह मंडी पहुंचे किसान।

खाद वितरण की उम्मीद पर वीरवार सुबह मंडी पहुंचे किसान।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed