{"_id":"64189ed32e137180960f73e4","slug":"damage-to-crops-in-two-lakh-acres-due-to-hail-and-rain-charkhidadri-news-c-21-1-84646-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ओले और बारिश से दो लाख एकड़ में फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ओले और बारिश से दो लाख एकड़ में फसलों को नुकसान
Mon, 20 Mar 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में पिछले दो दिनों में हुई ओलावृष्टि और झमाझम बारिश किसानों पर कहर बनकर टूटी। इससे कुल एक लाख 91 हजार 986 एकड़ सरसों व गेहूं की फसल में 25 से 75 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। इसमें सरसों का प्रभावित रकबा एक लाख 11 हजार 360 एकड़ और गेहूं का 80 हजार 220 एकड़ है। कृषि विभाग से एडीओ, बीटीओ, सुपरवाइजर की 40 सदस्यीय टीम ने जिले के पूरे क्षेत्र का जायजा लेकर यह आंकड़ा तैयार किया है। नुकसान की रिपोर्ट ज्वाइंट डायरेक्टर व डिप्टी डायरेक्टर को भेजी गई है। ओलावृष्टि व बारिश से जिले के प्रथम व द्वितीय ब्लॉक के गांवों में नुकसान हुआ है। द्वितीय ब्लॉक के गांवों में ज्यादा नुकसान आंका गया है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चरखी, पैतावासं कलां, पैतावास खुर्द, मानकावास, पांडवाना, खेड़ी बूरा, खेड़ी बत्तर, घिकाड़ा, साहुवास, फतेहगढ़, तिवाला, शीशवाला, बिरही कलां, पांडवान, अख्तयारपुरा, मैहड़ा, दूधवा, पालड़ी, जावा, बधवाना, बलकरा, संतोखपुरा, दातौली, छिल्लर सहित कई गांवों में ज्यादा नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के आकलन के अनुसार प्रथम ब्लॉक के गांव गोठड़ा, घसोला, कपूरी, टिकान कलां, ढाणी फौगाट, मौड़ी, कोहलावास, लांबा, जयश्री, मिसरी, कमोद, कासनी, सौंप, लोहरवाड़ा, समसपुर, खातीवास, रावलधी, मिर्च, मकड़ाना, मकड़ानी सहित अन्य कई गांवों में भी नुकसान हुआ है।
- पहले पाला और अब ओलावृष्टि की मार
सरसों की फसल में पूरे जिले में 50 से 75 प्रतिशत के बीच नुकसान होने का आकलन कृषि विभाग ने अपनी रिपोर्ट में दर्शाया है। इसी प्रकार गेहूं की फसल में 25 से 50 प्रतिशत तक नुकसान माना गया है। विभाग की 40 सदस्यीय टीम ने एडीओ कलस्टर वाइज फसलों का जायजा लिया। वहीं, इससे पहले गेहूं और सरसों की फसल पाले की मार भी झेल चुकी हैं। किसान राम सिंह, दलबीर, मनोहर, भीखूराम और राममेहर का कहना है कि रामजी नै तो कती चाल्या ए पाड़ दिया।
- यूं हुआ दोनों ब्लॉक में नुकसान
दादरी प्रथम ब्लॉक में कुल 93 हजार 300 एकड़ फसल प्रभावित हुई है जिनमें सरसों का रकबा 45 हजार 100 एकड़ और गेहूं का क्षेत्र 48 हजार 200 एकड़ शामिल है। इसी प्रकार दादरी द्वितीय ब्लॉक में कुल प्रभावित एरिया 98 हजार 686 एकड़ है जिनमें सरसों 66 हजार 260 व गेहूं का रकबा 32 हजार 20 एकड़ शामिल है।
विज्ञापन
- सोमवार को भी हुई 37 एमएम से अधिक बारिश
सोमवार को भी क्षेत्र के कई भागों में झमाझम बारिश हुई। खराब मौसम के चलते किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि सरकार को जल्द स्पेशल गिरदावरी करवानी चाहिए। नुकसान का जल्द मुआवजा मिलना चाहिए। सोमवार को 37 एमएम से अधिक बारिश हुई।
विभाग से 40 सदस्यीय टीम ने फील्ड में उतरकर नुकसान का आकलन किया है। सरसों में 50 से 75 और गेहूं में 25 से 50 प्रतिशत तक नुकसान होने का अनुमान है। विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सबसे ज्यादा नुकसान द्वितीय ब्लॉक के गांवों में हुआ है।
-डॉ. जितेंद्र सिहाग, कृषि तकनीकी अधिकारी