फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri's women's team won bronze medal in senior rugby

Charkhi Dadri News: सीनियर रग्बी में दादरी की महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

Mon, 09 Feb 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dadri's women's team won bronze medal in senior rugby
चरखी दादरी। हाल ही में कैथल के पुलिस लाइंस ग्राउंड पर कैथल रग्बी संघ के सहयोग से विश्व रग्बी एवं इंडिया रग्बी क्वालिफाइड मैच ऑफिशियल द्वारा संचालित की गई 11वीं हरियाणा अंतर जिला सीनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता में दादरी जिले की लड़कियों ने नाम चमकाया है। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल पर कांस्य पदक जीता है। इस स्पर्धा में तिलक राज, रोहित, शैलेन्द्र, सागर, सुमन शिवा, थापा और रविंद्र जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल थे। पूरे हरियाणा से कुल 17 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन



जिला रग्बी फुटबॉल संघ दादरी के सचिव राजेश तक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला अध्यक्ष एवं एईओ (खेल) रमेश चहल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डीएसपी सुशील प्रकाश की ओर से किया गया। उन्होंने बताया कि खेल खिलाड़ियों को अच्छी सेहत, अनुशासन और निरंतर मेहनत करके सफल होना सिखाता है। खेलों से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में पुरुषों में सोनीपत ने फाइनल मैच में 36-0 से पानीपत की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं में पानीपत प्रथम की टीम ने फाइनल में जींद को 35-0 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दादरी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को किया टैलेंट स्पॉट
प्रतियोगिता से खेल के प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभा की खाेज भी की गई। अच्छे और उदीयमान खिलाड़ियों को स्पॉट किया गया, जिन्हें विशेष तौर पर निखारने और जोनल एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके अलावा अंडर 18 और अंडर 15 की लड़कियों के भी ट्रायल लिए गए।


खिलाड़ियों को किया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैथल रग्बी संघ के सचिव विजय कुमार हेडमास्टर, सोनीपत रग्बी संघ के सचिव एवं प्रतियोगिता निदेशक नरेंद्र मोर, जींद रग्बी के अध्यक्ष सुरेश अहलावत, सचिव मुनित बेरवाल, सुशील ढांडा कृष्ण सिंगरोहा, जोगेंद्र, सोनिया, कोच राजेश तक्षक, कोच अमन मलिक, हिसार रग्बी के सचिव राजू कनोह, फतेहाबाद रग्बी के सचिव वीरेंद्र भूखल, अमित, त्रिलोक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed