फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri: Young man made bonded laborer in Malaysia, father accused of extorting money

दादरी: युवक को मलेशिया में बनाया बंधुआ मजदूर, पिता ने लगाया रुपये ऐंठने व मानव तस्करी में फंसाने का आरोप

Mon, 18 Sep 2023 11:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 18 Sep 2023 11:30 AM IST
सार

पीड़ित के पिता वेदप्रकाश ने बताया कि मलेशिया जाने के बाद पांच दिन बाद ही दीपक का फोन आया। उसने कहा कि पापा यहां फंस गया हूं। मुझे बंधुआ मजदूरी के लिए भेजा गया है और उसके सभी दस्तावेज व पासपोर्ट एजेंट ने छीन लिए हैं।

विज्ञापन
Dadri: Young man made bonded laborer in Malaysia, father accused of extorting money
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी जिले के दगड़ोली गांव निवासी दीपक पिछले चार माह से मलेशिया में फंसा हुआ है। बंधुआ मजदूर की तरह काम करने को विवश है। उसके पिता वेदप्रकाश का आरोप है कि एक एजेंट ने उसके बेटे का पासपोर्ट छीन रखा है और उससे बंधुआ मजदूर की तरह काम लिया जा रहा है। दीपक के परिजनों ने प्रशासन और सरकार से उनके लाल को वापस भारत लाने की गुहार लगाई है। वहीं, दादरी पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पिता नें पुलिस को दी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में दगड़ोली निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि 10 नवंबर 2022 को दगड़ोली निवासी मोंटू उर्फ रोहित और कादमा निवासी अंकित उनके घर आए। उन्होंने कहा कि वो मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाते हैं और दीपक को 80 हजार रुपये प्रतिमाह दिलवा सकते हैं। इसके बदले आठ लाख रुपये लगेंगे। वेदप्रकाश ने बताया कि वो उनके झासे में आ गए और उन्होंने करीब छह लाख रुपये आरोपियों को दिए। इसके बाद आठ मई 2023 को उन्होंने दीपक की मलेशिया की टिकट करवा दी और उनसे कहा कि दीपक को बड़े जहाज पर भेज रहे हैं।
विज्ञापन


5 दिन बाद ही दीपक का आया फोन: पापा मैं फंस गया
वेदप्रकाश ने बताया कि मलेशिया जाने के बाद पांच दिन बाद ही दीपक का फोन आया। उसने कहा कि पापा यहां फंस गया हूं। मुझे बंधुआ मजदूरी के लिए भेजा गया है और उसके सभी दस्तावेज व पासपोर्ट एजेंट ने छीन लिए हैं। दीपक ने अपने पिता को बताया कि एजेंट बोल रहा है कि अब तू फंस गया है और तेरे पास कोई वैध दस्तावजे नहीं हैं। दीपक ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि उसका ट्रेवल वीजा केवल 4 दिन का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन में वापस बुलाने का दिया आश्वासन, 4 माह निकाले
वेदप्रकाश के अनुसार उसके बेटे ने उसे वापस भारत लाने की बात कही तो उन्होंने मोंटू और अंकित से संपर्क कर उन्हें सारी बातें बताई। इसके बाद उन्होंने दिन के अंदर दीपक को वापस लाने की बात कही। ऐसा करते-करते उन्होंने चार माह निकाल दिए और तंग आकर वेदप्रकाश ने इसकी शिकायत पुलिस को दी

इन 5 आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
इस मामले की दादरी आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की और जांच रिपोर्ट के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस संबंध में दादरी पुलिस ने मोंटू उर्फ रोहित, अंकित, भूपेंद्र शर्मा, एजेंट अनुराग ठाकुर और सन्नी के खिलाफ धारा 120-बी, 370, 406, 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज किया है।


अधिकारी के अनुसार
इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायत दी गई थी। जांच में सामने आया कि एक कंपनी के जरिये दीपक को मलेशिया भेजा गया। आर्थिक अपराध शाखा ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपी है और उसी आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। -नरेंद्र सिंह, एसआई एवं जांच अधिकारी, आर्थिक अपराध शाखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed