फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri women police will teach a lesson to the miscreants

Charkhi Dadri News: मनचलों को सबक सिखाएगी दादरी महिला पुलिस

Tue, 16 Jul 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 16 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dadri women police will teach a lesson to the miscreants
महिला पुलिसकर्मियों को बैठक में निर्देश देतीं एसपी पूजा वशिष्ठ। 
चरखी दादरी। दादरी महिला पुलिस अब मनचलों को सबक सिखाएगी। इसके लिए एसपी पूजा वशिष्ठ ने बाजार व शिक्षण संस्थानों समेत सार्वजनिक स्थानों के अलावा रोडवेज बसों में भी महिला पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी है। कुछ जगहों पर ये पुलिसकर्मी वर्दी में जबकि कुछ जगह साधारण कपड़ों में नजर रखेंगी। मंगलवार को महिला सुरक्षा को लेकर एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों की बैठक ली। इसमें उनकी ड्यूटी के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल और सुरक्षा प्रदान करना जिला पुलिस की प्राथमिकता है। स्कूलों, काॅलेजों, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए दादरी महिला पुलिस सादे कपड़ों व वर्दी में स्कूल, काॅलेजों, सार्वजनिक स्थानों व उनके आसपास तैनात रहेगी। इसके अलावा यात्रा करने के दौरान मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए महिला पुलिसकर्मी रोडवेज बसों में भी वर्दी में तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि विभिन्न रूटों पर ड्यूटी भी लगा दी गई है। महिला पुलिसकर्मी महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों, अभद्र टिप्पणी करने वालों व बिना किसी काम के बाइकों पर घूमने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं और महिलाओं को किया जाएगा जागरूक
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बैठक में महिला पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे छात्राओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दें। उन्हें बताया जाए कि अगर वे संकट में हैं तो डाॅयल 112 सेवा के जरिए मदद मांग सकती हैं। इसके अलावा एप के जरिये भी मुसीबत के समय पुलिस को सूचित किया जा सकता है।

ऑटो चालकों का डाटा किया गया एकत्र
एसपी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालकों का डाटा एकत्र कर उन्हें यूनिक आईडी दी है। ये आईडी ऑटो रिक्शा के आगे, पीछे व अंदर चिपकाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed