फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri was deprived of the services of Satpal Sangwan

सतपाल सांगवान की सेवाओं से वंचित हो गया दादरी : नायब सैनी

Sun, 09 Mar 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 09 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Dadri was deprived of the services of Satpal Sangwan
पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। 
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को लोहारू रोड स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। सतपाल सांगवान के निधन से दादरी उनकी सेवाओं से वंचित हो गया। मुख्यमंत्री ने सतपाल सांगवान की पत्नी दयाकौर, पुत्र एवं दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान और परिजनों को सांत्वना देकर उनको ढांढस बंधाया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सांगवान के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक संदेश में कहा कि पूर्व मंत्री चौ. सतपाल सिंह के आकस्मिक निधन से समाज, परिवार व मित्रों को गहरा दुख हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सांगवान साहब का जीवन सात्विक, सामाजिक व लोगों से स्नेह करने वाला रहा। शोक व्यक्त करने पहुंचे केबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय सतपाल सांगवान नेक हृदय और सुलझे हुए नेता थे। उन्होंने हमेशा किसान, गरीब कल्याण, युवाओं, महिलाओं सहित सर्वसमाज के लिए कार्य किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री स्वर्गीय सतपाल सांगवान के आवास पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंत्री रणबीर गंगवा, सांसद सुभाष बराला, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक आदित्य चौटाला, जवाहर यादव, विधायक उमेद पातुवास, विधायक राजेश जून, पूर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, संदीप जोशी, विधायक योगेंद्र राणा, पूर्व डीजीपी केपी सिंह व डॉ. किरण कलकल आदि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। 

पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed