फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dadri teachers dominated in adventure training camp

एडवेंचर प्रशिक्षण कैंप में दादरी के शिक्षकों का रहा दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dadri teachers dominated in adventure training camp
चरखी दादरी। हिमाचल प्रदेश के मनाली में हरियाणा के मॉडल संस्कृति स्कूलों के अध्यापकों के लिए आयोजित एडवेंचर कैंप के चौथे दिन भी जिले के शिक्षकों का प्रदर्शन शानदार रहा। शुक्रवार को आयोजित रॉक क्लाइंबिंग प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में संजय शास्त्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सबसे कम समय मे लक्ष्य तक पहुंचकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मिक्सड डबल मे प्रवक्ता नवीन सैनी व रेणु मलिक की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

इनके अलावा डॉ. सतीश साहू, पूनम, सविता, सारिका, विजय शर्मा, ओमप्रकाश व धर्मेंद्र के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत दादरी जिले ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण जैसी साहसिक गतिविधि मे डॉ. सतीश साहू, नवीन सैनी, रेणू मलिक, सविता, पूनम व विजय शर्मा ने 600 मीटर ऊंची पहाड़ी से छलांग लगाई। सभी अध्यापकों ने विशेष अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने पर हरियाणा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया। वहीं, शिक्षकों को विश्व की सबसे लंबी अटल सुरंग की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed